Dehradun के 8 schools में india के top 10 schools में जगह बनाई है।आप भी जान लीजिए इन स्कूलों के नाम
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: 8 schools of Dehradun in top 10 schools list of india
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के शैक्षणिक संस्थान क्वालिटी एजुकेशन के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। क्वालिटी एजुकेशन के मामले में यहां के स्कूलों ने एक बार फिर शानदार उपलब्धि हासिल की है।
Dehradun schools in top 10 list of india
एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2022-23 की लिस्ट जारी हुई, जिसमें दून के 8 से ज्यादा स्कूलों को देशभर के टॉप-10 स्कीलों में जगह मिली है। यही नहीं ब्वॉयज बोर्डिंग में 'द दून स्कूल' और 'वेल्हम ब्वॉयज' ने संयुक्त रूप से देश में पहली रैंक हासिल की। जो कि हर उत्तराखंडवासी के लिए गर्व की बात है। इस तरह देहरादून के स्कूलों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी बादशाहत कायम रखी है।
Dehradun Top 10 Schools
एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2022-23 के मुताबिक देश के टॉप-10 गर्ल्स बोर्डिंग स्कूलों में से छह स्कूल देहरादून के हैं। गर्ल्स एजुकेशन में देहरादून देश का सबसे अच्छा शहर बनकर उभरा है। टॉप-10 गर्ल्स बोर्डिंग स्कूलों में छह स्कूल देहरादून के हैं। इनमें वेल्हम गर्ल्स दूसरे नंबर पर रहा। जबकि, ईकोल ग्लोबल इंटरनेशनल गर्ल्स स्कूल तीसरे नंबर पर आया। होपटाउन गर्ल्स चौथे, यूनिसन वर्ल्ड सातवें, वेंटेज हाल रेजिडेंशियल स्कूल आठवें और शिगाली हिल्स गर्ल्स स्कूल दसवें नंबर पर रहा।
2 Schools of dehradun became number 1 in india
'द दून स्कूल' और 'वेल्हम ब्वॉयज' ने संयुक्त रूप से ब्वॉयज बोर्डिंग में देशभर में पहली रैंक हासिल की। इसी तरह गर्ल्स बोर्डिंग में वेल्हम गर्ल्स को देशभर में दूसरा स्थान मिला। को-बोर्डिंग कैटेगरी में सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल ने देश में चौथी और कसीगा स्कूल ने देश में छठी रैंक हासिल की। ब्वॉयज बोर्डिंग कैटेगरी में बिरला विद्या मंदिर नैनीताल को चौथी रैंक मिली। गुरु नानक फिफ्थ सेंटेनरी स्कूल, मसूरी को पांचवीं और जीडी बिरला मेमोरियल स्कूल रानीखेत की सातवीं रैंक मिली। बता दें कि एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया की ओर से हर साल देशभर के स्कूलों की रैंकिंग जारी की जाती है। पिछले साल भी दून स्कूल ब्वॉयज बोर्डिंग में नंबर वन रहा था। लेकिन, तब वेल्हम ब्वॉयज स्कूल इस सूची में पांचवें नंबर पर आया था। इस बार वेल्हम ब्वॉयज नंबर वन रैंक हासिल करने में सफल रहा है।