Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
बागेश्वर: यह खबर आपके भी चेहरे पर एक लंबी सी मुस्कुराहट लेकर आ जाएगी। इंस्टाग्राम पर रील्स का ज़माना है। इन दिनों इंस्टाग्राम पर एक रील लोगों द्वारा खूब पसंद की जा रही है।
वीडियो में उत्तराखंड के कुमाऊंनी गीत 'क्रीम पौडरा' पर तंजानिया के रहने वाले सोशल मीडिया स्टार किली पॉल और साइक्लिस्ट प्रदीप राणा थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों दिल खोल कर इस गीत पर नाच रहे हैं। कमाल की बात यह है कि वर्ल्ड वाइड इंस्टाग्राम स्टार किली पॉल को गीत के बोल तक नहीं पता मगर उसके बावजूद उन्होंने इस गीत पर थिरक कर सैकड़ों लोगों का दिल जीता है। दरअसल उत्तराखंड के सुदुर जनपद बागेश्वर निवासी प्रदीप राणा अफ्रीकी देश तंजानिया की यात्रा पर है। ऐसे में प्रदीप राणा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह सोशल मीडिया स्टार किली पॉल" क्रीम पौडरा' पर थिरकते नजर आ रहे हैं। यह रील हर जगह धूम मचा रही है। उत्तराखंड का कुमाऊंनी गीत 'क्रीम पौडरा' जिस पर तंजानिया के रहने वाले सोशल मीडिया स्टार किली पॉल और उत्तराखंडी साइक्लिस्ट प्रदीप राणा डांस कर रहे हैं। यह गीत उत्तराखंड के लोकप्रिय युवा लोक गायक राकेश खनवाल व सुप्रसिद्ध लोक गायिका माया उपाध्याय का गाया हुआ है।।जिस पर सोशल मीडिया पर जमकर रील्स बनाए जा रहे हैं। आगे देखिए kili paul dance वीडियो
इस गीत की दिवानगी इस हद तक है कि स्वयं सोशल मीडिया डांस स्टार किली पॉल भी इसपर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। उनका यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल प्रदीप राणा उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के रहने वाले हैं और साइकलिस्ट हैं। वे साइकिल से पूरी दुनिया नापने निकले हैं। प्रदीप राणा मात्र 24 साल के हैं और इतनी कम उम्र में वे 14 देशों की यात्रा कर चुके हैं। उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल के अनुसार वह इस समय तंजानिया में है। कोविड संक्रमण के बाद इसी साल 15 मई 2022 को प्रदीप राणा दिल्ली से अफ्रीकी देशों की यात्रा के लिए निकले हैं। वहीं किली पॉल तंजानिया मूल के निवासी हैं और वर्तमान में वे अपनी बहन नीमा पॉल के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर खूब चर्चा में हैं। उनकी वीडियोज को सोशल मीडिया पर खूब देखा रहा है। वह भारतीय बॉलीवुड गानों में अपनी रील्स बनाते हैं और उसमें हुबहू लिप्सिंग करते हैं। इसके अलावा कई बॉलीवुड गानों में डांस भी करते हैं। देखिए kili paul dance वीडियो