Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के युवक की दिल्ली में बेरहमी से हत्या कर दी गई। Uttarakhand Manoj Negi Murder in Delhi उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसकी बहन को कुछ मनचले छेड़ते थे। बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने के पर 17 साल के मनोज की दिल्ली में चाकू से हमला करके हत्या कर दी गई। ये पूरी वारदात दिल्ली के पटेल नगर इलाके की है। यहां शुक्रवार रात को 9:30 बजे दो लड़कों ने मनोज नेगी की हत्या कर दी। 17 वर्षीय किशोर की दो नाबालिगों ने मिलकर हत्या कर दी। हत्या की इस वारदात के बाद पूरे इलाके में आक्रोश है। मनोज नेगी अल्मोड़ा के रानीखेत का रहने वाला था। वो अपने परिवार के साथ दिल्ली पटेलनगर के बलजीत नगर के कुमाऊं गली में रहता है। आगे पढ़िए
मनोज के परिवार का कहना है कि 15 साल की बहन के साथ छेड़छाड़ करने वाले लड़कों का 17 साल के मनोज नेगी ने विरोध किया। उसने अपनी बहन को बचाने के लिए एक लड़के को थप्पड़ मार दिया था। इसी का बदला लेने के लिए लड़कों ने मिलकर मनोज नेगी को चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। हत्या की इस पूरी वारदात का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। मनोज नेगी दिल्ली से आईटीआई कर रहा था। बताया जा रहा है कि जब मनोज अपनी कंप्यूटर क्लास से बाहर निकला, तो ठीक उसके घर के सामने दो लड़कों ने उस पर चाकू से वार कर दिया। जिसके बाद Manoj Negi दम तोड़ दिया। मनोज नेगी हत्याकांड के बाद से दिल्ली में रहने वाले उत्तराखंड मूल के लोगों में आक्रोश है।