उत्तराखंड के 4 जिलों हुई बर्फबारी, शुरू हुई कड़ाके की ठंड..अब 5 जिलों के लिए अलर्ट.देखें वीडियो

दारमा और व्यास घाटी के सभी गांवों में हिमपात से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी में भी बर्फबारी Uttarakhand Weather Snowfall News 2 November
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
uttarakhand weather news snowfall 2 november: Uttarakhand Weather Snowfall News 2 November
Image: Uttarakhand Weather Snowfall News 2 November

पिथौरागढ़: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है।

Uttarakhand Weather Snowfall News 2 November

उच्च हिमालयी क्षेत्र बर्फ से ढके नजर आ रहे हैं, इससे तापमान में भारी गिरावट आने के साथ ठंड बढ़ गई है। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम साफ है, लेकिन बीती शाम कुछ इलाकों में बर्फबारी हुई। जिससे ठंड ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है। उत्तराखंड के साथ हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में भी बर्फबारी का सिलसिला जारी है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली में बर्फबारी हुई है। 7 नवंबर से अत्तराखंड पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर जिलों में बर्फबारी हो सलकती है। देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मैदानी इलाकों के तापमान में कमी दर्ज की जा रही है तो वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। आगे देखिए उत्तराखंड का वीडियो

उत्तराखंड के धारचूला के निचले इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि नवंबर में देश के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। विभाग ने इस महीने शीतलहर की संभावना को एक तरह से खारिज करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के बड़े हिस्से, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में दिन के तापमान के सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। उधर मंगलवार को कुमाऊं में दारमा और व्यास घाटी सहित उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात हुआ जबकि मुनस्यारी के नाचनी क्षेत्र में भीषण ओलावृष्टि हुई। जिससे सब्जियों और फलदार पेड़ों को काफी नुकसान हुआ है। दारमा और व्यास घाटी के सभी गांवों में हिमपात से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी सहित ऊंचाई वाले इलाकों में भी बीते दिनों बर्फबारी हुई। जोशीमठ में जमकर ओलावृष्टि होने से शीतलहर चल रही है। बदरीनाथ धाम में भी मौसम बदला हुआ है। यहां भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather News पढ़ते रहें।