उत्तराखंड में देश का नंबर-1 सैनिक स्कूल, यहां करवाएं अपने बच्चे का दाखिला, जानिए पूरी डिटेल

अगर आपका बेटा या बेटी 5वीं कर चुका है और आप चाहते हैं कि उसकी आगे की पढ़ाई Uttarakhand Ghorakhal Sainik School में हो, तो 30 नवंबर 2023 तक सारी डिटेल भर सकते हैं।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
uttarakhand sainik school admission: Uttarakhand Ghorakhal Sainik School Admission All Details
Image: Uttarakhand Ghorakhal Sainik School Admission All Details

नैनीताल: उत्तराखंड को यूं ही सैन्य भूमि नहीं कहा जाता है। कुछ तो बात है यहां की भूमि में। भारतीय सेना और उत्तराखंड का अटूट संबंध है, जो कि दिन-प्रतिदिन और मजबूत होता जाता है। यहां स्कूल के दिनों से ही बच्चे के मन में भारतीय सेना में जाने का अलग ही उत्साह नजर आता है।

Ghorakhal Sainik School Admission All Detail

इन्हीं में से एक स्कूल ऐसा भी है, जो अब तक देश को 700 से ज्यादा आर्मी अफसर दे चुका है। ये नैनीताल का सैनिक स्कूल घोड़ाखाल। 21 मार्च 1966 को देश के बेहतरीन स्कूलों में से एक सैनिक स्कूल, घोड़ाखाल की स्थापना की गयी। तब से लेकर अब तक ये स्कूल 700 से ज्यादा जांबाज अफसर भारतीय सेना को दे चुका है
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के 700 कैडेट NDA, INA, TES में शामिल हो चुके हैं
कई छात्र IMA, OTA, AFA, INA, AFMC, कोस्ट गार्ड और मर्चेंट नेवी में शामिल
कई छात्र IAS, IPS, IIT, बैंकिंग सेवाओं शामिल हुए
9 बार NDA में नंबर-1 रैंकिग हासिल हो चुकी है
9 बार इस स्कूल को‘रक्षा मंत्री ट्रॉफी’ से सम्मानित किया गया है। आगे पढ़िए

उत्तराखंड ने कई बार देश के तमाम राज्यों को पछाड़ कर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। देशभर में इस वक्त 24 सैनिक स्कूल हैं लेकिन सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की अपनी अलग पहचान है। यूं समझ लीजिए कि इस स्कूल में हर 3 में से एक छात्रा अफसर बनता है। ये हम नहीं बल्कि खुद रक्षा मंत्रालय के आंकड़े कह रहे हैं। जरा गौर कीजिए
रक्षा मंत्रालय द्वारा किया गया ताजा विश्लेषण
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में औसतन 33.4 प्रतिशत छात्र आर्मी अफसर बने
दूसरे स्थान पर हिमाचल प्रदेश का सैनिक स्कूल रहा..औसत 30.4 फीसदी
तीसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश का सैनिक स्कूल रहा ..औसत 24.3 फीसदी
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का हर तीसरा छात्र आर्मी अफसर है
देश के किसी भी राज्य के सैनिक स्कूल ने इस आंकड़े को नहीं छुआ

sainik school ghorakhal admission process

अगर आपका बेटा या बेटी 5वीं कर चुका है और आप चाहते हैं कि उसकी आगे की पढ़ाई सैनिक स्कूल में हो, तो 30 नवंबर 2023 तक सारी डिटेल भर सकते हैं। ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जाम की ऑफिशियल वेबसाइट aissee.nta.nic.in पर जाकर आप भी अपने बच्चे की डिटेल्स वहां भर सकते हैं। उत्तराखंड के गरिमामयी इतिहास और अद्भुत शौर्य पराक्रम का साक्षी सैनिक स्कूल घोड़ाखाल भी रहा है।