Uttarakhand News: देश में अव्वल रहा उत्तराखंड का घोड़ाखाल सैनिक स्कूल, 60 कैडेट्स ने क्लियर किया NDA

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने देशभर के अन्य सैनिक स्कूलों को पीछे छोड़ते हुए एक बार फिर से यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आयोजित एनडीए परीक्षा में सफलता हासिल की है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Sainik School Ghorakhal: 60 Cadets of Sainik School Ghorakhal Passed NDA Exam
Image: 60 Cadets of Sainik School Ghorakhal Passed NDA Exam

नैनीताल: शुक्रवार को घोषित परिणाम के अनुसार सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के छात्रों ने वर्तमान बैच के 28 और पिछले बैच के 32 कैडेट्स समेत कुल 60 कैडेट्स ने यूपीएससी एनडीए लिखित परीक्षा पास की।

60 Cadets of Sainik School Ghorakhal Passed NDA Exam 2024

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का प्राथमिक उद्देश्य छात्रों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और भारतीय नौसेना अकादमी (INA) में प्रवेश के लिए शैक्षणिक, मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार करना है। प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय सिंह डंगवाल ने बताया कि यह स्कूल भारतीय सशस्त्र बलों के भावी नेताओं को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। घोड़ाखाल सैनिक स्कूल एक संरचित और कठोर ढांचा प्रदान करता है, जो युवा उम्मीदवारों को सेना में करियर के लिए तैयार करता है।

  • 9 बार की ट्रॉफी विजेता, एनडीए में शीर्ष प्रदर्शन

    60 Cadets of Sainik School Ghorakhal Passed NDA Exam
    Pic: 1/ 1
    Image: 60 Cadets of Sainik School Ghorakhal Passed NDA Exam

    सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने अपनी स्थापना के बाद से एनडीए में प्रवेशों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन विजय सिंह डंगवाल ने गर्व के साथ बताया कि स्कूल ने 9 बार रक्षा मंत्री ट्रॉफी का सम्मान प्राप्त किया है और जल्द ही 10वीं ट्रॉफी भी उनकी उपलब्धियों में जुड़ने वाली है। हाल ही में इस स्कूल ने 33 सैनिक स्कूलों के बीच एनडीए लिखित परीक्षा में शीर्ष प्रदर्शन कर एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता साबित की है। प्रधानाचार्य ने कैडेटों, संकाय और कर्मचारियों को इस सफलता के लिए बधाई दी और आशा व्यक्त की कि आगे भी यह स्कूल इसी तरह की सफलताओं की ओर बढ़ता रहेगा।