उत्तराखंड: मातम में बदला शादी का जश्न, रिश्तेदार ने लड़के के सिर पर तमंचा सटाकर मारी गोली

लक्सर में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में 21 साल के लड़के की हत्या कर दी गई। मरने वाला युवक अपने पिता संग खेती करता था।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
roorkee laxar wedding firing: Youth killed in marriage ceremony in Roorkee
Image: Youth killed in marriage ceremony in Roorkee

रुड़की: अपने यहां शादी समारोह में झगड़ा होना बेहद आम है। जरा सा इगो हर्ट हुआ नहीं कि रंग में भंग पड़ते देर नहीं लगती।

Youth killed in marriage ceremony in Roorkee

हंसी-खुशी का माहौल कब खूनी बवाल बन जाए, पता नहीं चलता। हरिद्वार के रुड़की में यही हुआ। यहां लक्सर में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में 21 साल के लड़के की हत्या कर दी गई। मरने वाले युवक का नाम विशाल था, वो अकोढाकलां क्षेत्र का रहने वाला है। शुक्रवार को विशाल ओसपुर गांव में हो रहे शादी समारोह में शामिल होने पहुंचा था। इस दौरान उसकी अपने चाचा के साले रजनीश निवासी नकुड़, सहारनपुर हाल निवासी सिमली, लक्सर से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। रिश्तेदारों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया। मामला शांत होने पर विशाल अपने घर आ गया, लेकिन आरोपी रजनीश झगड़े को भूला नहीं था।

शाम करीब पांच बजे रजनीश, विशाल के घर पहुंचा। आरोपी ने विशाल के सिर से तमंचा सटाकर गोली मार दी। जिसके बाद विशाल लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गया। परिजन घायल विशाल को अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि विशाल अपने पिता शिवकुमार के साथ खेतीबाड़ी करता था, वो बेहद मिलनसार था। विशाल की हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों को अब तक विश्वास नहीं हो रहा है कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा। वहीं आरोपी की तलाश में पुलिस लक्सर से सहारनपुर तक दबिश दे रही है। आरोपी की धरपकड़ के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने कहा कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।