उत्तराखंड में ममता बिष्ट हत्याकांड से हड़कंप: हत्या करने वाला कोई करीबी ही था

Haldwani Mamta Bisht Murder Case में आश्चर्यजनक खुलासा हुआ है। पुलिस कर्मी की पत्नी ममता की हत्या साजिशन की गई थी।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
amta bisht murder haldwani: Haldwani Mamta Bisht Murder Case Update
Image: Haldwani Mamta Bisht Murder Case Update

हल्द्वानी: हल्द्वानी में पुलिस कर्मी की पत्नी ममता बिष्ट हत्याकांड के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। अब इस हत्याकांड में आश्चर्यजनक खुलासा हुआ है।

Haldwani Mamta Bisht Murder Case

पुलिस कर्मी की पत्नी ममता की हत्या साजिशन की गई थी। जांच में कई राज खुल गए हैं। पुलिस पहले हत्याकांड को गैर इरादतन मानकर जांच कर रही थी। लेकिन जांच के आगे बढ़ने के साथ पुलिस का नजरिया भी बदल गया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो ममता की हत्या सोची समझी साजिश के तहत की गई है। हत्याकांड में मजदूर का सहारा लिया गया। आगे पढ़िए

पुलिस के मुताबिक कातिल को घर के हर कोने की जानकारी थी। इसके अलावा कातिल को यह भी पता था कि ज्वेलरी दूसरी मंजिल के लॉकर में रखी हुई है। इन सभी बातों से पुलिस मान रही है कि कातिल ममता के करीबियों में से एक था। उसने बड़े ही शातिराना अंदाज में उसकी हत्या कर दी। ममता बिष्ट हत्याकांड को लेकर पुलिस कई एंगल से जांच में जुटी है। संदिग्धों की काॅल डिटेल खंगालने के साथ ही पुलिस ने कुछ नंबरों को सर्विलांस पर लगाया है। रिहायशी काॅलोनी में सीसीटीवी कैमरा नहीं होने से पुलिस मुख्य प्वाइंट पर लगे कैमरों से भी सुराग को तलाश रही है।