Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
नैनीताल: नैनीताल में भूमाफियाओं की दादागिरी दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है।उत्तराखंड पुलिस भी इन भू माफियाओं को शह देती है जिस वजह से इनकी हिम्मत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
अब नैनीताल के हरतोला गांव से एक बेहद शर्मनाक वीडियो सामने आ रही है जिसमें गांव के ही एक निवासी ने कुछ भू माफियाओं के ऊपर दादागिरी करने का गंभीर आरोप लगाया है। दरअसल गांव में जमीन को लेकर भू माफियाओं और गांव के एक निवासी के बीच में कुछ समय से झगड़ा चल रहा था और भू माफिया अपनी ताकत और अपनी पहुंच का प्रयोग करते हुए दादागिरी और अपनी मनमानी करने लगे। उन्होंने जमीन के झगड़े के बीच ग्रामीण की बेटी को बुरी तरह पीटा डाला। वीडियो में आप साफ़ देख सकते हैं कि कैसे पीड़िता दर्द से गुजर रही है। वहीं पीड़िता के पिता का कहना है कि इस मामले में पुलिस भी उनकी कोई मदद नहीं कर रही है। बल्कि पुलिस ने तो कम्प्लेंट लिखने से भी मना कर दिया। देखिए वीडियो