कुमाऊंनी लोकगीत ‘क्रीम पौडरा’ को लोगों की खूब वाहवाही मिल रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में गीत टॉप पर बना हुआ है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Uttarakhad Kumaoni song cream paudara superhit
नैनीताल: सोशल मीडिया ने होनहार युवाओं की प्रतिभा को शानदार मंच दिया है।
Kumaoni song cream paudara superhit
यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए युवा अपनी आवाज और संगीत के माध्यम से लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उत्तराखंड के एक ऐसे लोकगीत के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इन दिनों लोगों की जुबां पर चढ़ा हुआ है। कुमाऊंनी लोकगीत ‘क्रीम पौडरा’ को लोगों की खूब वाहवाही मिल रही है। गीत को अब तक बीस मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और गाना टॉप पर बना हुआ है। गीत का वीडियो आपको दिखाएंगे, लेकिन उससे पहले उन लोगों के बारे में जान लेते हैं, जिन्होंने इस शानदार गीत को बनाने में खूब मेहनत की है। गीत को लोकगायक राकेश कनवाल और लोकगायिका माया उपाध्याय ने अपनी सुमधुर आवाज से सजाया है। आगे देखिए वीडियो
कलाकारों में अभिनेता पन्नू गुसाईं और श्वेता माहरा का काम हमेशा की तरह शानदार है। म्यूजिक असीम मंगोली का है, जबकि डायरेक्शन सोहन चौहान का है। मशकबीन स्टूडियोज के बैनर तले लांच इस लोकगीत में वो सबकुछ है, जिनकी एक शानदार गीत से उम्मीद की जाती है। कानफोड़ू संगीत के दौर में अगर कुछ अच्छा सुनना और देखना चाहते हैं तो ‘क्रीम पौडरा’ को देखें और सुनें। चलिए अब आपको गीत का वीडियो दिखाते हैं।