Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: ठंड बढ़ते ही पर्वतीय क्षेत्रों में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं।
पौड़ी गढ़वाल में हुए एक ऐसे ही हादसे में बुजुर्ग दंपति की जान चली गई। यहां चूल्हे की चिंगारी से घर में आग लग गई। जिससे बुजुर्ग दंपति बुरी तरह झुलस गए, और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा पाबौ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले थापली गांव में हुआ। यहां रात करीब साढ़े नौ बजे एक घर में अचानक आग लग गई। घर से आग की लपटें और धुआं उठते देख गांव के लोग बुरी तरह डर गए। पहले उन्होंने खुद आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली तो पुलिस को बुलाया गया। ग्राम प्रहरी से मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो आग विकराल रूप ले चुकी थी। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि घर में रहने वाले बुजुर्ग दंपति वहां फंसे हुए हैं।
पुलिस ने किसी तरह आग पर काबू पाकर दंपति को घर से बाहर निकाला और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अफसोस कि तब तक बुजुर्ग दंपति की मौत हो चुकी थी। हादसे में जान गंवाने वाले बंदूर लाल 88 साल के थे। वो पत्नी गोदांबरी देवी (82 वर्ष) के साथ घर में अकेले रहते थे। दोनों जैसे-तैसे बुढ़ापे के दिन काट रहे थे, लेकिन बीते दिन सब खत्म हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि दंपति का मकान पुराना है। वहां सूखी घास और लकड़ियां रखी थीं। जिस वजह से आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। शारीरिक तौर पर कमजोर होने की वजह से बुजुर्ग दंपति अपना बचाव नहीं कर सके। बुरी तरह झुलस जाने से उनकी मौत हो गई। घर में दोनों दंपती अंकेले ही रहते थे।