Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
नैनीताल: क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा तीन दिनों के दौर पर नैनीताल पहुंचे हैं.
विराट का हेलीकॉप्टर शाम 4 बजे सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के हेलीपैड पर उतरा. जहां से वो अपनी पत्नी और बेटी वमिका के साथ कार से मुक्तेश्वर स्थित अमरावती स्टेट के लिए निकले। इस दौरान विराट कोहली और अनुष्का ने मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी. बताया जा रहा है कि विराट अपने किसी परिचित से मिलने के लिए रामगढ़ के क्षेत्र में भी पहुंचे. विराट कोहली विश्व प्रसिद्ध बाबा नीम करौली महाराज समेत कुमाऊं में न्याय के देवता गोल्ज्यू के भी दर्शन करेंगे. विराट और अनुष्का नैनीताल, रामगढ़ समेत आसपास के क्षेत्र में तीन दिनों तक रहेंगे. इस दौरान दोनों उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों का दीदार करेंगे.वो विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम के दर्शन करेंगे। कैंची धाम में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की गहरी आस्था है। आगे देखिए वीडियो
अनुष्का मानती हैं कि कैंची धाम की कृपा से ही विराट कोहली की फॉर्म वापस लौटी है। हाल ही में अनुष्का ने कैंची धाम की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। आपको बता दें कि उत्तराखंड के देहरादून में विराट कोहली की ससुराल है। अनुष्का शर्मा देहरादून के नेशविला रोड में अपना बचपन बिता चुकी हैं। उनका पुश्तैनी ससुराल दून के पाश इलाके नेशविला रोड पर शीला भवन नाम से है। जहां अनुष्का के चाचा अरविंद शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। विराट कोहली के ससुर व अनुष्का के पिता लेफ्टिनेंट कर्नल अजय कुमार शर्मा 16 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। यहीं से उन्होंने बीआरएस लिया था। 1988-91 में वह आईएमए में तैनात रहे। नौकरी के लिए वह देहरादून छोड़कर गए। बचपन में अनुष्का दून में रही। उसकी पढ़ाई बंगलौर में हुई। देखिए Nainital Virat Anushka Vamika Kohli Video