उत्तराखंड में सुकून से रह रहे हैं विराट-अनुष्का, चमत्कारी धाम बाबा नीम करौली में झुकाया सिर

विराट कोहली ने एशिया कप के बाद ऑस्ट्रेलिया में हुए वर्ल्ड कप में भी शानदार प्रदर्शन किया। वर्ल्ड कप खत्म होते ही वो पत्नी और परिवार संग बाबा नीम करौली महाराज का आशीर्वाद लेने उत्तराखंड पहुंचे हैं।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
virat anushka kainchi dham: Virat Kohli Anushka Sharma kainchi Dham Uttarakhand
Image: Virat Kohli Anushka Sharma kainchi Dham Uttarakhand

नैनीताल: उत्तराखंड में स्थित कैंची धाम मंदिर की ख्याति पूरे विश्व में है।

Virat Anushka visited kainchi Dham

ये वो जगह है जिसने एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स, फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग समेत तमाम भक्तों को आध्यात्म और उन्नति का रास्ता दिखाया। बुधवार को स्टार क्रिकेटर विराट कोहली भी बाबा नीम करौली से आशीर्वाद लेने के लिए बाबा के धाम पहुंचे। गुरुवार सुबह उन्होंने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ बाबा नीम करौली का आशीर्वाद लिया। दोनों की बाबा नीम करौली में गहरी आस्था है। सितंबर में पत्नी अनुष्का शर्मा ने विराट के शतक के बाद बाबा नीम करौली की तस्वीर भी शेयर की थी। विराट कोहली इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। एशिया कप के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में हुए वर्ल्ड कप में भी शानदार प्रदर्शन किया।

वर्ल्ड कप खत्म होते ही वो पत्नी और परिवार संग बाबा नीम करौली महाराज का आशीर्वाद लेने उत्तराखंड पहुंच गए। दोनों हेलिकॉप्टर से भवाली स्थित घोड़ाखाल हेलीपैड पर उतरे। विरुष्का के देवभूमि में कदम रखते ही उनकी ताजा तस्वीरें सोशल मीडिया में छा गईं। इस वक्त हर ओर उनके देवभूमि आगमन की चर्चा है। विराट कोहली के अचानक परिवार संग देवभूमि आगमन को तीन साल बाद फार्म वापसी के लिए बाबा का धन्यवाद अदा करने और आशीर्वाद लेने से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि बाबा नीम करौली महाराज के भक्त पूरी दुनिया में हैं। कैंची धाम आश्रम की स्थापना साल 1964 में हुई थी। बाबा नीम करौली को 20वीं सदी के महान संतों में गिना जाता है।