देहरादून के राजधानी बनने के बाद यहां आबादी बढ़ी है, साथ ही वाहनों की तादाद भी, लेकिन सड़कों का हाल बुरा है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: 14 Crossroad will be made left turn free in Dehradun
देहरादून: देश के तमाम बड़े शहरों की तरह राजधानी देहरादून भी जाम की समस्या से जूझ रही है।
Left Turn Free Crossroads in Dehradun
देहरादून के राजधानी बनने के बाद यहां आबादी बढ़ी है, साथ ही वाहनों की तादाद भी, लेकिन सड़कों का हाल बुरा है। देहरादून घूमने आने वाले पर्यटक जब जाम से दो-चार होते हैं तो मन खट्टा हो जाता है। इस समस्या को देखते हुए अब ट्रैफिक पुलिस ने लेफ्ट टर्न फ्री मुहिम का और विस्तार करने की योजना बनाई है। शहर के 14 और चौराहों पर लेफ्ट टर्न फ्री व्यवस्था लागू होगी। सर्वे के बाद पुलिस ने इन चौराहों के चिन्हिकरण का काम शुरू कर दिया है। शहर को जाम से आजादी दिलाने के लिए पुलिस ने सबसे पहले घंटाघर से लेफ्ट टर्न फ्री व्यवस्था को लागू किया था। मुहिम का पॉजिटिव रिजल्ट देखने को मिला, लोगों ने भी पूरा समर्थन किया। नई व्यवस्था लागू होने के बाद घंटाघर पर जाम लगने की समस्या दूर हो गई। इसे देखते हुए अब 14 अन्य चौराहों पर भी ये व्यवस्था लागू करने की प्लानिंग है।
जिसमें मसूरी डायवर्जन, राजपुर से दिलाराम की ओर, बहल चौक, घंटाघर से दिलाराम की ओर, ग्लोब/ओरियंट, घंटाघर से दिलाराम की ओर, क्रॉस रोड, सर्वे चौक से आराघर की ओर, आराघर टी जंक्शन, आराघर से धर्मपुर मंडी की ओर, रिस्पना, नेहरू कॉलोनी तिराहा से हरिद्वार की ओर, लालपुल, निरंजनपुर मंडी से सहारनपुर चौक की ओर, निरंजनपुर मंडी, लालपुल से आईएसबीटी की ओर, शिमला बाईपास, निरंजनपुर मंडी से आईएसबीटी, कमला पैलेस, सेंट ज्यूड्स से बल्लीवाला की ओर, आराघर तिराहा, आराघर से धर्मपुर मंडी की ओर, एफआरआई, प्रेमनगर से बल्लूपुर की ओर, प्रिंस चौक, जिलाधिकारी कार्यालय से रेलवे स्टेशन की ओर, क्लेमेंटटाउन चौक, आशारोड़ी से आईएसबीटी जैसे क्षेत्र शामिल हैं। शहर के इन चौराहों पर लेफ्ट टर्न फ्री व्यवस्था लागू होगी। पुलिस का कहना है कि शहर में हर कोई ट्रैफिक समस्या से जूझ रहा है, इसके समाधान के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। लेफ्ट टर्न फ्री व्यवस्था पर काम शुरू हो गया है। इससे संबंधित चौराहों पर जाम कम लगेगा, ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।