शाबाश देहरादून पुलिस! 6 मिनट में तय की 4 Km की दूरी, फांसी पर लटकी हुई महिला को बचाया

महिला ने गृह क्लेश में फांसी लगा ली थी। पुलिस ने वक्त पर पहुंचकर महिला की जान बचा ली। फिलहाल महिला की हालत स्थिर है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
dehradun police saved girl: dehradun police saved woman in kalsi
Image: dehradun police saved woman in kalsi

देहरादून: कुछ एक ख़बरें ऐसी होती हैं जिनको पढ़कर दिल से दुआऐं निकलती हैं। ऐसी खबरें हमें यह एहसास कराती रहती हैं कि दुनिया में अब भी इंसानियत बाकी है और अब भी इंसानों के अंदर संवेदना बची हुई है। यह खबर पढ़कर आपको भी कुछ ऐसा ही महसूस होगा।

dehradun police saved woman in kalsi

देहरादून के कालसी थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई और मुस्तैदी दिखा कर एक महिला की जान बचा दी। उन्होंने महज 4 मिनट में 6 किलोमीटर का सफर तय करके एक महिला को फांसी के फंदे से बचाया। बता दें कि महिला फांसी के फंदे पर झूल रही थी कि पुलिस एन वक्त पर वहां पर पहुंची और महिला की जान बचाई। दरअसल सोमवार देर शाम कालसी थानाध्यक्ष अशोक राठौड़ को सूचना मिली कि ग्राम खादर कालसी के घर में महिला ने कमरे में फांसी के फंदे में झूलने की मंशा से खुद को बंद कर दिया है। इसके बाद कालसी थाना पुलिस ने सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए फांसी के फंदे पर झूलती महिला को बचाने की ठानी और उन्होंने तत्काल कार्यवाही करते हुए 6 मिनट में 4 किमी का रास्ता पार कर महिला के पास पहुंच कर उसकी जान बचाई।

घटना के मुताबिक, महिला ने गृह क्लेश के कारण फांसी लगाने का कदम उठाया था। बता दें कि महिला ने दरवाजा अंदर से बंद कर दिया था जिस वजह से उसके घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, पुलिस जैसे ही घर पहुंची तो देखा कि कमरा अंदर से बंद है। ऐसे में पुलिस ने खिड़की की जाली तोड़ अंदर दाखिल होकर पंखे दुपट्टे के सहारे झूलती महिला को बचाया। पुलिसकर्मियों ने महिला को फांसी के फंदे से उतार कर उसकी जांच की तो महिला की सांस चल रही थी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत अपनी ही गाड़ी से महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालसी पहुंचाया, जहां महिला का इलाज चल रहा है। कालसी थानाध्यक्ष अशोक राठौड़ का कहना है कि यदि थोड़ी देर हो जाती तो महिला की मौत हो सकती थी मगर पुलिसकर्मियों ने सही वक्त पर तत्परता दिखाते हुए और अपनी ड्यूटी निभाते हुए महिला की जान बचाई। महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।