Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चमोली: सीमित संसाधनों के बावजूद उत्तराखंड के होनहार खिलाड़ी खेलों के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं जीतकर देश-प्रदेश का मान बढ़ा रहे हैं।
इसी कड़ी में उत्तराखंड के लिए एक अच्छी खबर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र से आई है। दुबई में हुई अंतरराष्ट्रीय मिक्स मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप में उत्तराखंड के लाल दिगंबर रावत ने चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने लाइट वेट कैटेगरी में अपने प्रतिद्वंदी अकीब अली को पटखनी दी और खिताब अपने नाम कर लिया। दिगंबर रावत की इस उपलब्धि से उनके गृह जनपद में जश्न का माहौल है। दिगंबर रावत 23 साल के हैं। उनका परिवार मूलरूप से आदिबदरी तहसील के आली गांव का रहने वाला है। आगे पढ़िए
आज हम दिगंबर की सफलता देख रहे हैं, लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्हें कड़े संघर्ष से गुजरना पड़ा। दिगंबर के पिता की साल 2019 में मौत हो गई थी। जिसके बाद घर के हालात बिगड़ते चले गए। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। थोड़े समय बाद दिगंबर अपनी बहन के साथ देहरादून आ गए और मिक्स मार्शल आर्ट्स की तैयारी करने लगे। उनकी मेहनत का शानदार परिणाम ये रहा कि उन्होंने अंतराष्ट्रीय चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है। दिगंबर ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी बहनों और कोच अंगद को दिया। उन्होंने कहा कि वो भविष्य में भी यूं ही मेहनत करते रहेंगे। आली के पूर्व पैरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी हरेंद्र सिंह और प्रधान पुष्कर रावत ने भी दिगंबर की सफलता पर खुशी जताई। उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। राज्य समीक्षा टीम की ओर से भी दिगंबर को ढेरों शुभकामनाएं। उनकी सफलता पहाड़ के दूसरे युवाओं को भी कभी हार ना मानने की प्रेरणा देगी।