देहरादून में बीच सड़क पर मचा कोहराम, ट्रक ने कई लोगों को कुचला..1 युवक की मौके पर मौत

ये पूरी घटना देहरादून के थाना पटेल नगर क्षेत्र की है। आज सुबह एक ट्रक ने बेकाबू होकर 3 बाइक सवार को कुचला दिया।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
dehradun chandrabani truck hadsa: Uncontrollable truck crushed people in Dehradun
Image: Uncontrollable truck crushed people in Dehradun

देहरादून: देहरादून से एक दुखद खबर सामने आ रही है। देहरादून के चंद्रमणि चौक पर खतरनाक एक्सीडेंट हो गया। यहां कई लोग एक बेकाबू ट्रक के नीचे दब गए।

Uncontrollable truck crushed people in Dehradun

खबर है कि ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे। इसके बाद बेकाबू ट्रक ने तीन बाइक सवार लोगों को कुचल दिया। इस भयानक हादसे में एक व्यक्ति की मौत ही गई। ये पूरी घटना देहरादून के थाना पटेल नगर क्षेत्र की है। आज सुबह एक ट्रक ने बेकाबू होकर 3 बाइक सवार को कुचला दिया। बताया जा रहा है कि ट्रक ने दुकानदार को भी कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस ने सूचना दी। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर घायल लोगों का रेस्क्यू किया गया। मौके पर एक बाइक सवार की भी मौत हो गई। पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई जारी है। आज सुबह ट्रक सहारनपुर से आ रहा था। जैसे ही ट्रक चंद्रबनी के पास पहुंचा तो तीन मोटरसाइकिल सवार और रेड़ी सहित एक दुकानदार को कुचल दिया। सीओ सदर सर्वेश पंवार ने बताया कि प्रथम दृष्टि में ट्रक के ब्रेक फेल हुए हैं। क्योंकि ट्रक चालक काफी दूरी से ही हॉर्न देता हुआ आ रहा था। पुलिस द्वारा घटना के संबध में अग्रिम कार्रवाई जारी है।