Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: Jubin nautiyal उत्तराखंड के जौनसार से निकलकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाने वाले पॉपुलर प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल के फैंस निराश हो गए हैं। इसकी वजह है एक गंभीर हादसा।
जी हां जुबिन नौटियाल लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक दुर्घटना में जुबिन घायल हो गए। उन्हें मुंबई के एक अस्पताल ले जाया गया। ये हादसा शुक्रवार की सुबह हुआ. एक इमारत की सीढ़ी से गिरने के बाद जुबिन की कोहनी टूट गई। उनकी पसलियां टूट गई और उसके सिर में भी चोट लग गई। उन्हें मुंबई स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीढ़ियों से उतरते वक्त गिरने से उनके सिर में भी चोट आई है। हादसे में घायल होने के बाद जुबिन के दायीं बांह का ऑपरेशन किया जाएगा
डॉक्टरों ने उन्हें दायीं बांह का इस्तेमाल ना करने की सलाह दी है. हाल ही में जुबिन नौटियाल का नया गाना तू सामने आए रिलीज हुआ है। इस गाने को उन्होंने श्रीलंका की सिंगर योहानी के साथ गाया है। आखिरी बार सिंगर को योहानी के साथ लॉन्च के दौरान देखा गया था। बता दें कि जुबिन ने खुद को एक गायक के तौर पर इंडस्ट्री में काफी मेहनत से स्टैब्लिश किया है। वो उत्तराखंड के जौनसार के रहने वाले हैं और अक्सर अपने गांव आते जाते रहते हैं। वो महासू देवता के अनन्य भक्त भी हैं। अक्सर उन्हें महासू देवता मंदिर में शीश नवाते भी देखा गया है। उनके गाने फैंस के बीच खूब पसंद किए जाते हैं. अपने गानों के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान कायम की है. जुबिन के कई गाने हैं, जो यूथ के बीच काफी पॉपुलर हैं. जुबिन अपने गानों के साथ ही अपने लुक्स को लेकर भी चर्चा में रहे हैं. जबरदस्त गानों और उनके लुक्स के चलते सोशल मीडिया पर भी उनके चाहने वालों की भारी संख्या है. ढेरों हिट नंबर्स दे चुके जुबिन नौटियाल के साथ हुए इस हादसे ने उनके फैंस को निराश कर दिया है.