उत्तराखंड: बॉर्डर पार से नेपालियों ने की पत्थरबाज़ी, 9 दिसंबर को बड़े आंदोलन की चेतावनी

नेपाल के द्वारा पथराव के खिलाफ भारत में आक्रोश, विरोध में बाजार और अंतरराष्ट्रीय पुल किया बंद, बड़े आंदोलन की चेतावनी-
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
nepal stone pelting uttarakhand: Uttarakhand Nepal Border Nepali People stone pelting
Image: Uttarakhand Nepal Border Nepali People stone pelting

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ के धारचूला में काली नदी किनारे तटबंध निर्माण के दौरान रविवार को नेपाल की तरफ से पथराव किया गया।

Uttarakhand Nepal Border Nepali People stone pelting

इस दौरान नेपाल पुलिस ने न केवल पुल बंद किया बल्कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग करने का मामला सामने आया था। इसमें भारतीय नागरिकों को चोट आयी। अब नेपाल की तरफ से हुए विवाद को लेकर भारत में आक्रोश व्याप्त है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय पुल बंद कर दिया और धारचूला बाजार भी बंद रखा जिससे सुबह नेपाल से लोग स्थानीय उत्पाद बेचने, मजदूरी करने और खरीददारी के लिए भारत आने वाले लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। आगे पढ़िए

व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने आरोप लगाया है कि तटबंध निर्माण कार्य के दौरान सात बार नेपाल से पथराव किया जा चुका है। बीते रविवार को पथराव के बाद नेपाल की तरफ से बिना सूचना के ही पुल बंद कर दिया। वहां फंसे लोगों द्वारा बार-बार अनुरोध करने के बाद भी पुल नहीं खुला। जब पुल खुला तो नेपाल पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। जिसमें भारतीय नागरिकों को चोट आयी। ऐसे में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने तक पुल नहीं खोलने की चेतावनी दी गई है। एसडीएम शाशनी ने बताया कि इस मामले में वार्ता के लिए नेपाल प्रशासन से बात हो चुकी है। आश्वासन के बाद जाकर पुल खोला गया और व्यापारियों ने 8 दिसंबर तक कार्रवाई नहीं होने पर 9 दिसंबर से आंदोलन की धमकी भी दी है।