उत्तराखंड के पवनदीप ने गाया बेडु पाको, देशभर में हुई जमकर तारीफ..देखिए वीडियो

पवनदीप राजन ने पिछले साल इंडियन आइडल का खिताब जीतकर पूरी दुनिया में उत्तराखंड का नाम रौशन किया था।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Pawandeep Rajan Bedu Pako New Song: Pawandeep rajan Bedu Pako Salim Sulaiman
Image: Pawandeep rajan Bedu Pako Salim Sulaiman

चम्पावत: इन दिनों उत्तराखंड के लोक संगीत के साथ खूब एक्सपेरिमेंट हो रहे हैं। नए बदलावों के साथ यहां का लोक संगीत देश-विदेश में जादू बिखेर रहा है।

Pawandeep rajan Bedu Pako latest song

बीते दिनों उत्तराखंड के मशहूर लोक कलाकारों की आवाज से सजा लोकगीत ‘बेडू पाको’ हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छाया रहा। अब उत्तराखंड के इस प्रसिद्ध लोकगीत को मशहूर गायक पवनदीप राजन ने अपनी आवाज में रिलीज किया है। यूं तो आपने ‘बेडू पाको’ पहले भी कई बार सुना होगा, लेकिन हाल में रिलीज हुए गीत में पवनदीप राजन की मदहोश कर देने वाली आवाज आपका दिल छू लेगी। कुछ दिन पहले कंपोजर, सिंगर सलीम- सुलेमान की चर्चित एलबम ‘भूमि-2022 आई है, जिसका नया गाना ‘बेडू पाको’ रिलीज कर दिया गया है। महज दो दिन में इस गीत को एक लाख से ज्यादा लोगों ने देखा। ‘बेडू पाको’ मूलरूप से कुमाऊंनी अंचल का पारंपरिक लोकगीत है, लेकिन अब ये उत्तराखंड की पहचान बन चुका है। इस लोकगीत को अब तक कई लोकगायक अपनी आवाज दे चुके हैं। अब श्रोता इसे पवनदीप राजन की मधुर आवाज में सुन रहे हैं और इसे पसंद भी कर रहे हैं। आगे देखिए वीडियो

पवनदीप राजन ने पिछले साल इंडियन आइडल का खिताब जीतकर पूरी दुनिया में उत्तराखंड का नाम रौशन किया था। उनके पिता सुरेश राजन संगीत शिक्षक हैं। उन्होंने ही पवनदीप राजन को संगीत सिखाया और उन्हें आगे बढ़ने का हौसला दिया। पवनदीप साल 2015 में एक और रिएलिटी शो द वॉयस इंडिया के विनर भी रह चुके हैं। वो गायकी के हुनर के साथ तमाम वाद्ययंत्र भी कुशलता से बजा लेते हैं।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: