Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी गढ़वाल का अगरोड़ा कस्बा। यहां इन दिनों एक भालू दहशत का सबब बना हुआ है।
दरअसल इस भालू को मुर्गियों और मछलियों का स्वाद भा गया है, और इस कदर भाया है कि वह हर दिन तड़के ही मटन शॉप पर पहुंच जाता है। बीते दिन भी भालू तड़के ही मटन शॉप पर आ धमका और वहां जमकर उत्पात मचाया। भालू को वहां देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। अगरोड़ा कस्बा पौड़ी-कोटद्वार नेशनल हाईवे पर स्थित है। जहां इन दिनों एक भालू तड़के ही मटन शॉप पर धमक रहा है और वहां पर मुर्गियों को मारकर उत्पात भी मचा रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि कस्बे की मीट की दुकानें भालू के निशाने पर हैं। सोमवार को भालू ने एक मीट की दुकान का दरवाजा तोड़कर अंदर रखी मुर्गियों को मार दिया था। वहां रखी मछलियों को भी भालू तुरंत ही चट कर गया।
मुर्गियों और मछलियों का स्वाद उसकी जुबान पर चढ़ गया है और वो कस्बे में हर दिन नजर आने लगा है। सोमवार को हुई घटना के बाद मंगलवार को भी भालू ने कस्बे में एक दूसरी मीट की दुकान को अपना निशाना बनाया। वहां रखी मुर्गियों को भालू ने मारकर खा लिया। क्षेत्र में गुलदार पहले ही सक्रिय है और अब भालू भी आबादी वाले इलाके में पहुंचने लगा है। जिससे हर ओर डर का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने कहा कि कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी वन विभाग ने भालू के आतंक से निजात दिलाने के लिए अब तक कारगर कदम नहीं उठाए हैं। उधर, वन अधिकारियों का कहना है कि उन्हें मामले की सूचना मिली है। मौके पर गश्ती दल को तैनात किया गया है। वनकर्मियों को क्षेत्र में गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।