उत्तराखंड: सड़क पर घूम रहे शख्स को बाघ ने बनाया निवाला, नदी किनारे मिली अधखाई लाश

मरने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। बाघ उसकी लाश को खींचते हुए जंगल में ले गया था।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
ramnagar tiger attack: Tiger attack on man in Uttarakhand Ramnagar
Image: Tiger attack on man in Uttarakhand Ramnagar

रामनगर: उत्तराखंड में बाघ-गुलदार समेत तमाम जंगली जानवर दशहत का सबब बने हुए हैं।

Tiger attack on man in Ramnagar

कुमाऊं के कई क्षेत्रों में बाघ का आतंक चरम पर है। सोमवार को रामनगर में बाघ ने एक व्यक्ति को मार डाला। मरने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। बाघ उसकी लाश को खींचते हुए जंगल में ले गया था। मंगलवार को तलाशी अभियान के दौरान व्यक्ति की अधखाई लाश मिली। घटना कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की सीमा से सटे राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित धनगढ़ी के पास की है। सोमवार करीब छह बजे लोगों ने राजमार्ग पर किसी के कपड़े पड़े देखे।इस पर वन विभाग ने उस क्षेत्र में बाघों की सक्रियता होने से बाघ द्वारा हमला किए जाने का अंदेशा जताया। आगे पढ़िए

इसके बाद कॉर्बेट पार्क और वन विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर दोनों विभागों की संयुक्त टीम ने रात में ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया, लेकिन अंधेरा होने की वजह से तलाशी अभियान को रोकना पड़ा। मंगलवार को दोबारा अभियान शुरू हुआ तो सुबह करीब नौ बजे एक व्यक्ति की लाश कोसी नदी के पास पड़ी मिली। लाश का एक पैर बाघ ने खा लिया था। मृतक विक्षिप्त बताया जा रहा है। वन अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम को एक विक्षिप्त व्यक्ति मोहान वन चौकी के आसपास घूम रहा था। कुछ लोगों ने उसे वापस लौटा दिया था, लेकिन वो जंगल के करीब चला गया और बाघ ने उसे मार डाला। इस क्षेत्र में बाघ पहले भी सड़क पर घूम रहे विक्षिप्तों को अपना शिकार बना चुका है। उधर, बाघ के हमले की घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोग डरे हुए हैं।