Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: सरकारी स्कूल में शिक्षक बनने का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। उत्तराखंड के अटल उत्कृष्ट स्कूलों में खाली पड़े पदों को जल्द भरा जाएगा। प्रोसेस शुरू हो गया है।
अटल उत्कृष्ट स्कूलों में शिक्षकों के 550 से ज्यादा पद खाली हैं। इन पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। सरकार ने इन पदों को विभागीय चयन परीक्षा से भरने के लिए हरी झंडी दे दी है। सरकार की अनुमति मिलने के साथ ही खाली पदों को भरने की कवायद शुरू होने वाली है। इसके अलावा सरकार ने अतिथि शिक्षकों के पूल से अंग्रेजी में दक्ष युवाओं को नियुक्त करने को भी मंजूरी दे दी है। चलिए अब आपको खाली पदों के बारे में बताते हैं। अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो अटल उत्कृष्ट स्कूलों में प्रधानाचार्य के 189 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 132 पद खाली चल रहे हैं। इन पदों पर जल्द ही नई नियुक्तियां होनी हैं। इसी तरह प्रवक्ता के 1825 पद स्वीकृत हैं। जिनमें 280 पद खाली हैं। खाली पदों को जल्द भरा जाएगा। भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद प्रदेश के सैकड़ों युवा अटल उत्कृष्ट स्कूल में शिक्षक के तौर पर सेवाएं देने का अवसर पा सकेंगे। शिक्षकों की कमी दूर होने से शिक्षा का स्तर भी सुधरेगा। रोजगार और शिक्षा से जुड़ी अन्य खबरों के लिए राज्य समीक्षा के साथ बने रहें।