देहरादून में भीषण हादसा: ट्रक से टकराई स्कूटी, दो लोगों की मौत

शिमला बायपास रोड पर एक स्कूटी ट्रक से टकरा गई। स्कूटी में 2 लोग सवार थे और दोनों की मौत हो गई।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
dehradun truck scooty collision: dehradun shimla bypass truck scooty collision
Image: dehradun shimla bypass truck scooty collision

देहरादून: देहरादून से ही दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है।

Dehradun shimla bypass truck scooty collision

यहां शिमला बायपास रोड पर एक स्कूटी ट्रक से टकरा गई। स्कूटी में 2 लोग सवार थे और दोनों की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक शिमला बायपास रोड पर कुल्हाल में एक धर्म कांटा के पास बीती रात करीब 10:00 बजे एक स्कूटी एक ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में स्कूटी पर सवार अमरिंदर और कमलजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को आनन-फानन में विकासनगर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर लिया। दोनों व्यक्ति शिवा कॉलोनी पोंटा साहिब हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।