शादी के इच्छुक जोड़े चाहते हैं कि उनके फेरे ऐसी जगह हों, जहां से हिमालय दिखे या फिर बर्फबारी हो। वहीं कुछ युवा झील किनारे सात फेरे लेने की चाह लिए उत्तराखंड पहुंच रहे हैं।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: snow wedding destination in uttarakhand
नैनीताल: उत्तराखंड में डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन बढ़ रहा है। दूसरे देशों और राज्यों में रहने वाले युवा जोड़े हिमालय की वादियों में सात फेरे लेने के लिए उत्तराखंड पहुंच रहे हैं।
Snow wedding destination in uttarakhand
पहाड़ में शादी के मौके को यादगार बनाने के लिए हर इंतजाम है, और यह बहुत खर्चीला भी नहीं होता। ऋषिकेश, देहरादून, औली, नैनीताल, मुक्तेश्वर और रामगढ़ जैसे इलाके डेस्टिनेशन वेडिंग के क्षेत्र में नई पहचान बना रहे हैं। राज्य सरकार भी स्नो वेडिंग को बढ़ावा दे रही है, जिससे राज्य में स्नो वेडिंग का ट्रेंड चल पड़ा है। देश के कई क्षेत्रों से युवा बर्फबारी के बीच सात फेरे लेने के लिए उत्तराखंड आ रहे हैं। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पर्यटकों से आह्वान किया कि नए साल की शुरुआत उत्तराखंड से करें। पर्यटन विभाग लगातार मौसम विभाग से समन्वय बनाकर उत्तराखंड में कब, कहां बर्फबारी होगी। इसकी जानकारी ले रहा है। पर्यटन मंत्री ने बताया कि नैनीताल, अल्मोड़ा, मसूरी और औली समेत त्रियुगीनारायण में शादी करने वाले लोग लगातार संपर्क कर बर्फबारी होने की जानकारी ले रहे हैं। आगे पढ़िए
मौसम ने साथ दिया तो कई पर्यटक स्थलों पर पर्यटक आने वाले दिनों में बर्फबारी का लुत्फ उठा सकते हैं। देहरादून, मसूरी, धनोल्टी, चकराता, औली, लैंसडौन, नैनीताल, मुक्तेश्वर, कौसानी, रानीखेत, टिहरी झील, ऋषिकेश, नई टिहरी प्रमुख स्थलों में देश-विदेश के सैलानी हर साल नए साल का जश्न मनाने पहुंचते हैं। इस बार भी नए साल में बड़ी संख्या में पर्यटकों के उत्तराखंड पहुंचने की संभावना है। बता दें कि आने वाले दिनों में शादी के कई मुहूर्त हैं और इसके लिए युवा जोड़ों ने उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों को वेडिंग डेस्टिनेशन के तौर पर चुना है। मुक्तेश्वर और भीमताल के पास स्थित रिजॉर्ट में दिल्ली, गाजियाबाद, मुंबई आदि शहरों के कई युगल शादी समारोह के लिए बुकिंग करा चुके हैं। होटल कारोबारी बताते हैं कि शादी के इच्छुक जोड़े चाहते हैं कि उनके फेरे ऐसी जगह हों, जहां से हिमालय दिखे या फिर बर्फबारी हो। कुछ जोड़ें झील के किनारे सात फेरे लेने की ख्वाहिश रखते हैं। कई जोड़े ऐसे भी हैं, जो उत्तराखंडी रिवाज से शादी करने के लिए यहां पहुंच रहे हैं।