बीच बाजार खूब बवाल हुआ। महिला पर्यटक ने आरोपी पर्यटक को खूब थप्पड़ मारे। मामला थाने तक भी पहुंचा, हालांकि वहां दोनों ही पक्षों ने रिपोर्ट लिखवाने से इनकार कर दिया।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Female Tourist Beaten Mobile Thief In Nainital Video Viral
नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल पर्यटकों के फेवरेट डेस्टिनेशन में से एक है। नए साल के मौके पर यहां लोग खूब जश्न मनाते देखे गए, लेकिन शहर में पर्यटकों की मस्ती के साथ-साथ हंगामे की खबरें भी अक्सर सुनाई देती हैं।
Female Tourist Beaten Mobile Thief In Nainital
रविवार को यहां एक बार फिर पर्यटकों के बीच झड़प हो गई। एक पक्ष का आरोप था कि दूसरे पक्ष ने उनके महंगे मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। बीच बाजार खूब बवाल हुआ। महिला पर्यटक ने आरोपी पर्यटक को खूब थप्पड़ मारे। मामला थाने तक भी पहुंचा, हालांकि वहां दोनों ही पक्षों ने रिपोर्ट लिखवाने से इनकार कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला दूसरे पर्यटक को थप्पड़ मारती नजर आ रही है। घटना माल रोड की है। रविवार शाम को यहां कुछ पर्यटक घूम रहे थे। तभी एक परिवार ने एक युवक को पकड़ लिया। वो उसकी धुनाई करने लगे। आगे देखिए वीडियो
स्थानीय लोगों ने खोजबीन की तो पता चला कि आरोपी युवक की नजर पीड़ित परिवार के महंगे मोबाइल फोन पर थी। मौका मिलते ही उसने फोन छीन लिया, लेकिन पीड़ित चौकन्ने थे। उन्होंने युवक को पकड़ लिया और उसकी धुनाई करने लगे। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़ित महिला का कहना था कि आरोपी युवक काफी देर से उनका पीछा कर रहा था, ताकि उनके फोन झपट सके। जैसे ही उसने मोबाइल छीना, महिला और उसके परिवार के लोगों ने युवक को पकड़ लिया। लगातार हो रहे हंगामे के बीच किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाद में आरोपी को पुलिस चौकी ले जाया गया। हालांकि वहां किसी भी पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। माफीनामा होने के बाद मामला शांत हो गया, जिसके बाद दोनों पक्ष अपने-अपने ठिकानों के लिए निकल गए। देखिए वीडियो (वीडियो साभार-JJN)