Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड में तीन दिन पहले हुई पटवारी परीक्षा के दौरान पेपर लीक होने की बात सामने आई।
बिहारीगढ़ और लक्सर क्षेत्र में छात्रों को पेपर लीक किया गया था। एसटीएफ को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्तियों द्वारा लोक सेवा आयोग द्वारा विगत 08 जनवरी 2023 को आयोजित लेखपाल/पटवारी परीक्षा का प्रश्न पत्र परीक्षा से पूर्व लीक कर अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराया गया था। इसमें संजीव चतुर्वेदी, जो कि राज्य लोक सेवा आयोग के ही अधिकारी समेत 4 लोगों के ऊपर मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे पढ़िए
राजपाल और संजीव कुमार द्वारा लेखपाल की परीक्षा के प्रश्न पत्र तैयार करने में आयोग के अति गोपन कार्यालय के अनुभाग-3 द्वारा कार्य किया गया था। उक्त अनुभाग में नियुक्त अनुभाग अधिकारी संजीव चर्तुवेदी ने अपने कार्यालय से प्रश्न पत्र लीक किया और अपनी पत्नी रितु के साथ मिलकर लीक प्रश्न पत्र राजपाल व संजीव को उपलब्ध कराया। इसके एवज में संजीव चर्तुवेदी व रितु को नगद धनराशि देकर, उक्त प्रश्न पत्र संजीव तथा राजपाल ने रामकुमार व अन्य के माध्यम से अभ्यर्थियों में बांट कर उनसे पैसे लिए गए। लगभग 35 अभ्यार्थियों द्वारा परीक्षा से पूर्व प्रश्न पत्र प्राप्त होना संज्ञान में आया है। अभी जांच पड़ताल चल रही है।