UKPSC Paper Leak: जिस अधिकारी पर था पेपर सुरक्षा की जिम्मा, उसने ही पेपर लीक कर दिया

UKPSC Paper Leak: अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी वही शख्स है, जिस पर पेपर की पूरी जिम्मेदारी थी, लेकिन संजीव ने मोबाइल से पेपर के फोटो खींचकर इसे लीक कर दिया।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
ukpsc patwari lekhpal paper leak: UKPSC Patwari Recruitment Paper Leak Latest Update
Image: UKPSC Patwari Recruitment Paper Leak Latest Update

हरिद्वार: उत्तराखंड में हो रही भर्ती परीक्षाएं सवालों के घेरे में है।

UKPSC Patwari Recruitment Paper Leak

पहले यूकेएसएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक हुआ। बाद में परीक्षा कराने की जिम्मेदारी यूकेएसएसएससी से छीनकर लोक सेवा आयोग को दे दी गई, लेकिन यहां भी सेंधमारी हो गई। आठ जनवरी को हुई पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया। पेपर आयोग के ही अति गोपन विभाग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने पत्नी के साथ मिलकर लीक कराया। अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी वही शख्स है, जिस पर पेपर की पूरी जिम्मेदारी थी, लेकिन संजीव ने मोबाइल से पेपर के फोटो खींचकर इसे लीक कर दिया। इसके लिए उसने 25 लाख रुपये एडवांस लिए थे। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पटवारी-लेखपाल की भर्ती परीक्षा के लिए पेपर के जितने सेट तैयार किए थे, उनका प्रभारी अतिगोपन विभाग में तैनात अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी को बनाया गया था। प्रश्नपत्रों के सभी सेट उसी की अभिरक्षा में रख गए थे।

UKPSC Paper Leak

आठ जनवरी को पेपर था, लेकिन इससे पहले 5 फरवरी को उसने पेपर का फोटो खींचकर अपनी पत्नी रितु को भेज दिया। रितु ने राजपाल और राजकुमार से एडवांस में 25 लाख रुपये लेकर उन्हें पेपर दे दिया। अब तक की जांच में पता चला है कि पेपर का सौदा 35 लाख में हुआ था। संजीव से पेपर लेने के बाद आरोपियों राजपाल, संजीव कुमार और रामकुमार ने चार लाख से 12 लाख लेकर अभ्यर्थियों को पेपर बांटे थे। आरोपी संजीव और राजपाल में पांच साल से दोस्ती थी। इस मामले में एसटीएफ ने अनुभाग अधिकारी, पत्नी समेत पांच को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से परीक्षा सामग्री और 41.50 लाख रुपये बरामद हुए हैं। आयोग ने आरोपी अनुभाग अधिकारी को निलंबित करते हुए पटवारी भर्ती परीक्षा रद्द कर दी है। अब यह परीक्षा 12 फरवरी को दोबारा होगी।