Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
नैनीताल: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत अपनी सख्ती और कड़ी कार्यवाही के लिए जाने जाते हैं। कितनी ही बार उन्होंने अचानक ही निरीक्षण कर कई अधिकारियों को डांट फटकार लगाई है।
अधिकारियों को टाईट रखने का उनका स्टाइल भी गजब है। अब उन्होंने आरटीओ दफ़्तर में छापा मारा। कमिश्नर दीपक रावत को आरटीओ दफ्तर में देखते ही अधिकारियों और कर्मचारियों के होश उड़ गए। कमिश्नर दीपक रावत ने आरटीओ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई सारी अनियमितताएं मिलीं। जिसके बाद कमिश्नर दीपक रावत ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। वहीं आरटीओ दफ़्तर के बाहर शराब की बोतले मिलने पर भी आईएएस दीपक रावत ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। कमिश्नर ने आरटीओ दफ्तर के बाहर शराब की बोतलें (विभिन्न ब्रांड के 29 निप्स)और गंदगी देखकर नाराजगी जाहिर की। शराब पाए जाने पर आबकारी विभाग ने धारा 21/60 का अंतर्गत कार्यवाही की गई व एक को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही आरटीओ कार्यालय के बाहर दुकानों में भी छापेमारी की। छापेमारी में आरटीओ परिसर के बाहर फास्ट फूड की दुकान शिवालिक रेस्टोरेंट में शराब की बोतलें भी मिली । जिनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए चालान किया है।
कमिश्नर दीपक रावत ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी। इसके अलावा आरटीओ के बाहर चल रहे एक कॉमन सर्विस सेंटर पर भी अनियमितताएं पाए जाने पर सील किया गया। इस दौरान कमिश्नर ने लाइसेंस बनवाने आए लोगों से बातचीत की और पूरी जानकारी ली। छापेमारी में आरटीओ परिसर के बाहर फास्ट फूड की दुकान भी मिली जिनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई है। इसी के साथ परिसर में बेहद गंदगी देखकर भी आईएस दीपक रावत IAS Deepak Rawat ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तुरंत ही उस जगह को साफ करने के निर्देश दिए और अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने के भी निर्देश आईएस दीपक रावत ने अधिकारियों को दिए।