पहले तो पर्यटकों को खूब समझाया गया, लेकिन वो जिद पर अड़े रहे तो गाइडों ने उनकी पिटाई कर दी।
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Lucknow tourists demanded call girl in Nainital
नैनीताल: नैनीताल शहर पर्यटकों के हंगामे की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहता है। बीते दिनों यहां एक पर्यटक ने दूसरे पर्यटक पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए, उसे सरे राह धुन दिया था।
Lucknow tourists demanded call girl in Nainital
इस बार शहर के पर्यटक गाइडों ने कुछ पर्यटकों की पिटाई कर दी। इसकी वजह भी बताते हैं। आरोप है कि पिटने वाले पर्यटक गाइडों से कॉल गर्ल की डिमांड कर रहे थे। पहले तो ठरकी पर्यटकों को खूब समझाया गया, लेकिन वो जिद पर अड़े रहे तो गाइडों ने उनकी पिटाई कर दी। बीच सड़क पर जमकर हंगामा हुआ। घटना मल्लीताल क्षेत्र की है। यहां बुधवार दोपहर कुछ युवक गाइडिंग कर रहे थे। तभी लखनऊ के दो पर्यटक वहां पहुंचे। आगे पढ़िए
उन्होंने गाइडों से शहर के अलग-अलग पर्यटन स्थलों पर घूमाने के लिए निर्धारित पैकेज के बारे में जानकारी ली। इस बीच पर्यटक गाइडों से कॉल गर्ल की मांग करने लगे। गाइडों ने कहा कि शहर में ऐसे काम नहीं होते, लेकिन पर्यटक बदसलूकी पर उतर आए। वो गाली-गलौज करने लगे। ये देख गाइडों का भी पारा चढ़ गया और उन्होंने दोनों पर्यटकों की जमकर धुनाई कर दी। हंगामा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में पुलिस को बुलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से मामला शांत कराया। बाद में पुलिस पर्यटकों और गाइडों को पकड़ कर थाने ले गई। जहां लखनऊ निवासी अफसार रजा, सागर और नैनीताल निवासी अमान और अयान के के खिलाफ शांतिभंग करने पर पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।