Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: अगर आप बर्फबारी का नजारा देखने के लिए मसूरी या धनौल्टी जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है।
दरअसल मसूरी धनौल्टी और आसपास के इलाकों में बर्फबारी हो रही है। पर्यटक इन जगहों का रूख कर रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ी बात ये है कि वाहन चलाते वक्त जरा सावधानी बरतें। ताजा मामला देख लीजिए। देहरादून डीआईटी के छात्र मसूरी में बर्फबारी का नजारा देखने गए थे लेकिन कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। बर्फीले रास्ते में फिसलकर कार खाई में जा गिरी। हादसे में 3 छात्र कार के अंदर फंसकर घायल हो गए। लोगों ने इस बात की खबर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने रेस्क्यू कर तीनों युवकों को बाहर निकाला। एक छात्र की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। आगे पढ़िए
हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। बर्फबारी होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने कार के दरवाजे तोड़कर युवकों को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि सुबह के समय डीआईटी देहरादून के छात्र मसूरी में बर्फबारी देखने के लिए गए थे। इसके बाद वो सभई लोग धनौल्टी रोड की तरफ चले गए। अचानक मोड़ पर उनकी कार बर्फ में अनियंत्रित हो गई। इसके बाद कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से मसूरी हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां पर एक युवक की हालत गंभीर थी। इसे देखते हुए उसे देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना युवकों के परिजनों और डीआईटी के प्रशासन को दे दी गई है।