Nainital News: हाईवे महिला की लाश मिलने से हड़कंप, चेहरे का मांस गायब..मामला बेहद संदिग्ध

लाश क्योंकि सड़क किनारे पड़ी हुई थी, इसलिए मामला संदिग्ध बना हुआ है। मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
nainital highway women dead body: Woman dead body found on roadside in Nainital
Image: Woman dead body found on roadside in Nainital

नैनीताल: नैनीताल में सड़क किनारे महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।

Woman dead body found on road in Nainital

आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव के चेहरे की चमड़ी उधड़ी हुई थी। पुलिस का कहना है कि शव को किसी जानवर द्वारा खाए जाने की आशंका है। लाश क्योंकि सड़क किनारे पड़ी हुई थी, इसलिए मामला संदिग्ध बना हुआ है। महिला की उम्र 35 से 40 साल के बीच है। उसने काले रंग का सलवार-कुर्ता पहना हुआ था। मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना शहर के समीपवर्ती दोगांव क्षेत्र की है। जहां गुरुवार को लोगों ने सड़क किनारे एक महिला की लाश पड़ी देखी। ये खबर जैसे ही इलाके में फैली मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। बाद में ज्योलीकोट पुलिस को सूचना दी गई। आगे पढ़िए

पुलिस मौके पर पहुंची तो लाश की हालत देख पुलिसकर्मी सन्न रह गए। महिला के चेहरे की चमड़ी उधड़ी हुई थी, मांस गायब था। चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार ने कहा कि मामला संदिग्ध मालूम पड़ रहा है। शायद शव को किसी जानवर ने खाने का प्रयास किया हो, इसीलिए चेहरे का मांस गायब था। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। तलाशी लेने पर महिला के पास से कोई सामान भी नहीं मिला। बहरहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत की वजह पता चल पाएगी। महिला की लाश पैराफिट के किनारे पड़ी हुई थी। महिला की शिनाख्त की कोशिशें जारी हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि महिला को लेकर कोई सुराग हाथ लग सके।