नैनीताल में होने वाली है बर्फबारी, DM ने दिए अलर्ट रहने के निर्देश..होटलों में बुकिंग फुल

नैनीताल में 24-25 को भारी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान, जारी किया अलर्ट..पढ़िए Nainital weather report 24 January
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
nainital weather snowfall hotel booking: Nainital weather report 24 January
Image: Nainital weather report 24 January

नैनीताल: उधर नैनीताल में बर्फबारी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। बकायदा पर्यटक बर्फबारी देखने के लिए अभी से होटल बुकिंग करा रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब 60 फीसदी होटल अभी से फुल हो गए हैं।

Nainital weather report 24 January

ठिठुरती सर्दी के बीच खराब मौसम से लगभग समूचा उत्तराखंड परेशान है। इस बीच मौसम विभाग देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 24 से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। वहीं नैनीताल जिले में 24-25 जनवरी तक वर्षा एवं बर्फबारी का पूर्वानुमान है। इसके लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि मौसम विभाग ने नैनीताल के ऊंचाई वाले इलाकों में 24-25 को हिमपात का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग देहरादून के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह के अनुसार नैनीताल के ऊंचाई वाले इलाकों में अच्छी खासी बर्फबारी होगी, जबकि शहर में भी बर्फबारी हो सकती है। निदेशक ने बताया कि 24 जनवरी की शाम से मौसम में बदलाव आ जाएगा जो 28 जनवरी तक जारी रहेगा। वहीं डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने समस्त अधिकारियों के साथ ही अधीनस्थ कार्मिकों व संसाधनों को भी अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।