Snowfall Weather Report Mussoorie Nainital शनिवार को मसूरी के आसपास जाम लगा रहा। नैनीताल में भी ट्रैफिक व्यवस्था बनाने में ट्रैफिक पुलिस के पसीने छूट गए।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Snowfall Weather Report Mussoorie Nainital 24 January
नैनीताल: उत्तराखंड की छवि पर्यटन प्रदेश की है। पिछले कुछ सालों में यहां पर्यटन संबंधी गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं, लेकिन संसाधन सीमित हैं, जिस वजह से यहां आने वाले पर्यटकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
Snowfall Weather Report Mussoorie Nainital
बीते दिनों पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई तो पर्यटक गाड़ी उठाकर चकराता-धनोल्टी पहुंच गए। मसूरी में भी पर्यटकों का खूब रैला लगा रहा, लेकिन इस दौरान यातायात का दबाव बढ़ने से लोगों के साथ प्रशासन को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को मसूरी के आसपास जाम लगा रहा। नैनीताल में भी ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। धनोल्टी और आसपास के ऊंचाई वाले इलाकों में बीते रोज हुई जोरदार बर्फबारी के बाद आनंद लेने भारी संख्या में पर्यटक शनिवार को धनोल्टी-बुरांशखंडा पहुंचे।
Uttarakhand Weather Report
यहां कद्दूखाल, आलू फार्म, सुवाखोली आदि में दिनभर पर्यटक मस्ती करते नजर आए। मसूरी में शनिवार शाम तक सभी होटल फुल हो चुके थे। धनोल्टी-बुरांशखंडा में उमड़े पर्यटकों के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई, यहां दिनभर सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रही। रविवार को भी मसूरी, नैनीताल और चकराता-धनौल्टी में पर्यटकों की आमद बढ़ने की आशंका है। जिसके चलते मसूरी के आसपास के इलाकों में जाम की समस्या बढ़ सकती है। पिछले दो दिन से उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुक भारी बर्फबारी हुई है। जिससे यहां कि वादियां बर्फ से ढक गई हैं। यहां के नजारे देखते ही बन रहे हैं। 20 जनवरी को मसूरी, धनोल्टी, बुरांशखंडा, सुरकंडा, कद्दूखाल, नागटिब्बा आदि स्थानों में इस मौसम का दूसरा हिमपात हुआ। औली में भी बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। मुनस्यारी व नारायण आश्रम में भारी हिमपात हुआ है। पर्यटक दूर-दूर से यहां पहुंचकर बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं।