Earthquake in uttarakhand nepal north india भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 बताई गई है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Earthquake in uttarakhand nepal north india 24 January
देहरादून: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर है। आज फिर से भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत मे करीब दोपहर 2.30 बजे भूकम्प के झटके महसूस हुए।
Earthquake in uttarakhand nepal north india
भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई है। फिलहाल भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र नेपाल में बताया जा रहा है। भूकंप का एपीसेन्टर जमीन से 10 किलोमीटर नीचे है। आपको बता दें कि 13 जनवरी की रात भी उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। धरती हिलते ही लोग बुरी तरह डर गए और कड़ाके की ठंड के बावजूद घरों से बाहर निकल आए थे। कई लोगों ने तो डरकर पूरी रात घर के बाहर ही बिताई थी। आगे पढ़िए
पिछले महीने भी उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस वक्त भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 थी। उत्तराखंड आपदा के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। यहां लंबे वक्त से भूकंप की घटनाएं हो रही हैं। राज्य में पूर्व में आए बड़ी तीव्रता के भूकंप की बात करें तो 1999 में चमोली में आए भूकंप का मैग्नीट्यूड 6.8, 1991 में उत्तरकाशी में 6.6 और 1980 में धारचूला में 6.1 मैग्नीट्यूड के भूकंप आ चुके हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि भविष्य में उत्तराखंड में 6 से 7 तीव्रता तक का भूकंप आ सकता है, और ये पांच से दस साल के भीतर हो सकता है।