उत्तराखंड मांगे भू-कानून: यूपी के बाहुबली नेता अकबर अहमद ने पहाड़ में कब्जा ली जमीन

पिछले साल भी अकबर अहमद डंपी पर अल्मोड़ा में जमीन कब्जाने का आरोप लगा था। ग्रामीण उनके विरोध में उतर आए थे।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
ahmad akbar dumpy uttarakhand: UP MLA Ahmed Akbar Dumpy land in Nainital Uttarakhand
Image: UP MLA Ahmed Akbar Dumpy land in Nainital Uttarakhand

नैनीताल: उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सांसद रहे बाहुबली अकबर अहमद डंपी उत्तराखंड में जमीनें कब्जाने को लेकर खूब सुर्खियों में रहे हैं।

Ahmed Akbar Dumpy land in Nainital

डंपी पर आरोप लगते रहे हैं कि वो पहाड़ी जिलों में फर्जीवाड़ा कर जमीनें कब्जा रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में अब उनके खिलाफ नैनीताल में केस दर्ज हुआ है। पूर्व बाहुबली सांसद और कांग्रेस में संजय गांधी के दौर में उनके करीबी रहे डंपी आलिया डेवलपर्स के मालिक हैं। उनके खिलाफ नैनीताल में वक्फ संपत्तियां खुर्द-बुर्द करने की शिकायत को लेकर केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि अकबर अहमद डंपी और उनके साथियों ने नैनीताल जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में फर्जी दस्तावेजों के सहारे संपत्ति की खरीद-फरोख्त की। अवैध तरीके से जमीन पर कब्जा कर लिया। वक्फ सचिव हसमत अली ने डंपी और उनके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आगे पढ़िए

सचिव हसमत अली ने चंदन सिंह, आशीष गुप्ता, राजेंद्र सिंह बिष्ट, हेमंत सिंह बिष्ट, हेमंत सिंह ढेला और मोहन बहादुर सिंह पर भी मुकदमा दर्ज कराया है। सभी आरोपियों के खिलाफ नैनीताल के भवाली में धारा 415, 416, 417, 419, 420, 463, 464, 465, 467, 470 और 471 के तहत केस दर्ज हुआ है। बता दें कि बीते साल जून में भी अकबर अहमद डंपी पर अल्मोड़ा के सिवाल मटियाली गांव की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगा था। शिकायत मुख्यमंत्री तक भी पहुंची थी। बाद में मामले की जांच डीएम को सौंप दी गई थी। खबरों के मुताबिक अकबर अहमद डंपी ने सिवाल मटियाल गांव में 51 नाली भूमि खरीदी है, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी जमीन पर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि कई लोगों की नाप भूमि पर भी डंपी ने कब्जा कर लिया है। अकबर अहमद डंपी की गिनती यूपी के कद्दावर नेताओं में होती है, अब उनके खिलाफ नैनीताल में केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।