उत्तराखंड: पहले मां को मार डाला, अब बेटी की हत्या करना चाहता है बेरहम बाप..जानिए वजह

पीड़ित युवती का पिता हाल में जेल से छूटा है, अब वो अपनी बेटी की जान लेना चाहता है। आगे जानिए पूरा मामला
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Haldwani father daughter murder case : father wants to kill his daughter in haldwani uttarakhand
Image: father wants to kill his daughter in haldwani uttarakhand

हल्द्वानी: एक बेटी अपने पिता की सरपरस्ती में खुद को सबसे ज्यादा सुरक्षित महसूस करती है, लेकिन हल्द्वानी में एक पिता ही अपनी बेटी की जान का दुश्मन बन गया है।

Father wants to kill his daughter in haldwani

बेटी बुरी तरह डरी हुई है, पुलिस से मदद की गुहार लगा रही है। पीड़ित ने पुलिस को पिता के खिलाफ शिकायत दी है। दरअसल पीड़ित युवती का पिता हाल में जेल से छूटा है, अब वो अपनी बेटी की जान लेना चाहता है। इसकी वजह भी बताते हैं। पीड़ित युवती का कहना है कि उसके पिता ने मां की हत्या की थी। मामले में उसने पिता के खिलाफ गवाही दी थी। कोर्ट ने पिता को उम्र कैद की सजा सुनाते हुए चमोली जेल भेज दिया था। आगे पढ़िए

कुछ दिन पहले युवती की दादी का निधन हो गया। तब आरोपी पिता पीलीभीत आया था। युवती का कहना है कि तब से पिता उसे लगातार फोन कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। युवती के साथ उसकी मौसी की हत्या की धमकी भी उसने दी है। गुरुवार को आरोपी पिता अचानक हल्द्वानी पहुंच गया। तब से युवती बुरी तरह डरी हुई है। उसने बताया कि पैरोल पर जेल से बाहर आया पिता उसकी जान का दुश्मन बन बैठा है। उसे घर से बाहर निकलने से डर लगने लगा है। अन्य परिजन भी घबराए हुए हैं, समझ नहीं आ रहा कि क्या करें। बहरहाल पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है।