उत्तराखंड: फौजी बेटे के सिर सवार हुई हैवानियत, अपने ही पिता का प्राइवेट पार्ट और अंगुलियां काट दी

आरोप है कि बेटे ने अपने साथियों की मदद से पिता के हाथ-पैर पकड़े और उनकी अंगुलियां और प्राइवेट पार्ट काट दिया।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
uttarakhand fauzi son attacked father: Army Jawan Beaten His Father in Udham Singh Nagar
Image: Army Jawan Beaten His Father in Udham Singh Nagar

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में कलयुगी बेटे ने पिता को यातना देते हुए हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। आरोप है कि बेटे ने अपने साथियों की मदद से पिता के हाथ-पैर पकड़े और उनकी अंगुलियां और प्राइवेट पार्ट काट दिया।

Army Jawan Beaten His Father in Udham Singh Nagar

घटना के कई दिन बाद पीड़ित पिता ने पुलिस के पास पहुंचकर आरोपी बेटे और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। हालांकि इस हमले की वजह क्या थी, ये अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस की जांच जारी है। घटना ऊधमसिंहनगर के काशीपुर क्षेत्र की है। यहां पीड़ित किशन बहादुर कुमाऊं कॉलोनी में रहते हैं। उनका बेटा अर्पित थापा सेना में है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया कि सैन्यकर्मी बेटे ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उनके हाथ की अंगुलियां और प्राइवेट पार्ट काट दिया। यह घटना पिछले साल 26 दिसंबर की शाम करीब 7 बजे हुई।

एफआईआर में पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उनका मुंह अपने हाथों से दबा दिया था, ताकि वो मदद के लिए शोर न मचा सकें। इसके बाद बेटे ने साथियों संग मिलकर उनका प्राइवेट पार्ट और हाथ की अंगुलियां काट दीं। ज्यादा खून बह जाने की वजह से किशन बहादुर बेहोश हो गए। इस दौरान आरोपी वहां से फरार हो गए। बाद में पीड़ित के भाई को घटना के बारे में पता चला तो वो उन्हें अस्पताल ले गया। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद आरोपी अर्पित ने मेरे भतीजे विशाल थापा को कॉल किया और कहा कि वह मुझे और अपने चाचा को जान से मार देगा। पीड़ित ने ये भी कहा कि जब उनका भाई नार बहादुर इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा तो पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। बहरहाल अब पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अर्पित के अलावा रोहित वर्मा, राहुल सैनी और एक अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।