Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून से आज की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां थाना रायपुर क्षेत्र के आईटी पार्क के पास दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है।
यहां पति ने पत्नी के प्रेमी को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार बीती रात बद्री और हरिराम ने एक साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद हरिराम अपनी पत्नी शांति के साथ सोने चला गया। बद्री भी दूसरे कमरे में सोने चला गया। बताया जा रहा है कि रात को अचानक हरिराम की आंखें खुली तो उसने अपनी पत्नी को अपने पास नहीं पाया। शक होने पर वो दूसरे कमरे में गया तो वहां उसकी पत्नी और बद्री आपत्तिजनक हालत में दिखे। दोनों को एक ही बिस्तर पर देखकर हरिराम आग बबूला हो गया। उसने कुल्हाड़ी से बद्री के सिर पर वार कर उसको मौत के घाट उतार दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद हरिराम फरार हो गया। बताया जा रहा है कि हरिराम को पहले से ही अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।