उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री और विधायक के बीच क्रेडिट लेने की होड़, जानिए पूरा मामला

Ganesh joshi umesh sharma kau news जब मंत्री जी द्वारा शिलान्यास की डेट फाइनल हुई तो उससे पहले बीजेपी विधायक मौके पर पहुंच कर पूजा कर आए।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
ganesh joshi umesh sharma kau: Competition for credit between Ganesh Joshi Umesh Sharma kau
Image: Competition for credit between Ganesh Joshi Umesh Sharma kau

देहरादून: देहरादून का कंडोली-राजीवनगर क्षेत्र...यहां एक ट्यूबवेल निर्माण को लेकर बीजेपी के एक मंत्री और विधायक आमने-सामने आ गए हैं।

Competition for credit between Ganesh Joshi Umesh Sharma

पहले तो शिलान्यास न होने के चलते निर्माण कार्य ही शुरू नहीं हुआ। वहीं जब मंत्री जी द्वारा शिलान्यास की डेट फाइनल हुई तो उससे पहले बीजेपी विधायक मौके पर पहुंच कर पूजा कर आए। काम भी शुरू करा दिया। क्षेत्र में बनने वाले ट्यूबवेल के निर्माण का शिलान्यास 9 फरवरी को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को करना था, लेकिन मंगलवार को रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ वहां पहुंचकर पूजा कर आए। मंत्री-विधायक के बीच क्रेडिट लेने की होड़ दिखी। बता दें कि राजीवनगर-कंडोली में जल निगम की ओर से अमृत योजना के तहत ट्यूबेल का निर्माण होना है, लेकिन 2 हफ्ते से विवाद की स्थिति बने रहने के कारण काम शुरू नहीं हो पा रहा था। मशीनें खड़ी थीं। सोमवार को लोग धरने पर बैठ गए तो विधायक उमेश शर्मा काऊ मौके पर पहुंचे। आगे पढ़िए

मंगलवार को उन्होंने पूजा कर काम शुरू करा दिया और तस्वीरें अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर साझा कर पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी को टैग कर दिया। योजना पर 198 लाख की लागत आएगी। उधर मंत्री गणेश जोशी बीते सोमवार को इस योजना का 9 फरवरी को शिलान्यास करने के संबंध में जल निगम अफसरों संग बैठक कर चुके हैं। मामले को लेकर दोनों गुटों के पार्षद भी आमने-सामने आ गए हैं। आमवाला तरला की पार्षद नीतू ने कहा कि जहां ट्यूबवैल बन रहा है, वो क्षेत्र रायपुर विधानसभा में आता है। वहीं धोरणखास वार्ड के पार्षद चुन्नीलाल का कहना है कि यह क्षेत्र मसूरी विधानसभा का हिस्सा है। 9 फरवरी को मंत्री गणेश जोशी इसका विधिवत शुभारंभ करेंगे। मामले को लेकर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि यह रायपुर विधानसभा की योजना है। शिलान्यास न होने की वजह से काम शुरू नहीं हो पा रहा था। मशीनें कई दिनों से खड़ी थीं। हमने मौके पर जाकर काम शुरू कराया। योजना का काम जल्द पूरा होना चाहिए ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके।