देहरादून के मसाज पार्लरों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, खुले कई ‘संदिग्ध’ राज

Police Raid in Spa Center in Dehradun पुलिस के रडार पर 61 स्पा सेंटर थे। छापेमारी के बाद इन सभी को बंद करा दिया गया।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
dehradun massage parlour: Dehradun Spa Center Massage Parlor Police Raid
Image: Dehradun Spa Center Massage Parlor Police Raid

देहरादून: उत्तराखंड के स्पा सेंटरों में देह व्यापार के मामले लगातार सुर्खियों में रहते हैं। कभी ऊधमसिंहनगर तो कभी नैनीताल में कई स्पा सेंटरों में अनैतिक काम करते हुए लोगों की गिरफ्तारियां हुईं।

Police Raid in Spa Center in Dehradun

इसे देखते हुए बुधवार को देहरादून में भी स्पा सेंटरों में व्यापक स्तर पर छापेमारी की गई। पुलिस के रडार पर 61 स्पा सेंटर थे। छापेमारी के बाद इन सभी को बंद करा दिया गया। 32 स्पा सेंटर का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है। इनसे 2.70 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। डीआईजी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने स्पा सेंटरों में चेकिंग के निर्देश दिए थे। जिस पर बुधवार को पुलिस टीमें अलग-अलग स्पा सेंटरों में पहुंचीं। इस दौरान सेंटरों में रखे गए थैरेपिस्टों के शैक्षिक प्रमाण पत्र चेक किए गए..सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। ग्राहकों का रिकॉर्ड भी चेक किया गया। चेकिंग के दौरान कई स्पा सेंटरों में मानक पूरे नहीं मिले।

Police Raid in Spa Center in Dehradun

कर्मचारियों का सत्यापन भी नहीं कराया गया था। जिसके चलते इन्हें बंद करा दिया गया। पुलिस ने डालनवाला, वसंत विहार, नेहरू कॉलोनी, राजपुर, कैंट, कोतवाली नगर, पटेलनगर और रायपुर थाना क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटर्स में छापेमारी की कार्रवाई की। डीआईजी ने बताया कि स्पा सेंटर में देह व्यापार के धंधे की शिकायत मिलती रहती है। यहां नियमों का उल्लंघन भी होता है। इसलिए स्पा सेंटरों के खिलाफ छापेमारी का अभियान चलाया गया। नियम पूरे होने पर ही इनका संचालन होने दिया जाएगा। वर्तमान में चल रहे स्पा सेंटरों में नियमों का पालन कराने के लिए एसएसपी ने सभी एसओ और एसएचओ को निर्देश दिए हैं। स्पा सेंटर संचालकों को सीसीटीवी में निर्धारित अवधि तक डाटा सुरक्षित रखने और ग्राहकों का विवरण दर्ज करने को कहा गया है।