Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
रुड़की: हरिद्वार में लड़कियों के दो गुटों के बीच बवाल हो गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुई बात आगे बढ़ी तो बतंगड़ बनते देर नहीं लगी।
कुछ देर तक लड़कियां एक-दूसरे को गरियाती रहीं। बाद में दोनों पक्षों की लड़कियों ने लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे को पीटना शुरू कर दिया। काफी देर तक हंगामा होता रहा। इस बीच किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस को शिकायत भी मिली है। घटना रुड़की के भगवानपुर क्षेत्र की है। यहां ग्राम सिसौना निवासी दो लड़कियों के बीच बुधवार शाम को किसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई। दोनों आपस में लड़ रही थीं। इस बात की सूचना दोनों की सहेलियों को मिली, तो वो भी मौके पर जुट गईं। आगे पढ़िए
देखते ही देखते लड़कियों के दोनों गुटों के बीच मारपीट होने लगी। दोनों तरफ से खूब लाठी-डंडे चले। हंगामा बढ़ने लगा तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। हंगामे के दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ये भी पता चला है कि जो लोग बीच-बचाव करने आए थे, वही लड़कियों की लड़ाई का वीडियो बना रहे थे। बहरहाल मामला अब पुलिस के पास है। प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने मामले की पड़ताल करने की बात कही है।