पंतनगर यूनिवर्सिटी के 10 छात्रों का चेग इंडिया में चयन, अब घर बैठे हर महीने कमाएंगे 40 से 80 हजार

Pantnagar University students selected in Chegg India उत्तराखंड के इस विश्विद्यालय के 10 बच्चो का नामी कंपनी में हुआ चयन, अब घर बैठे कमा सकेंगे कमाई, आप भी दें बधाई
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
pantnagar university studend selection : 10 students of Pantnagar University selected in Chegg India
Image: 10 students of Pantnagar University selected in Chegg India

उधमसिंह नगर: उत्तराखडं के पंतनगर विश्वविद्यालय के 10 विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और लगन के बलबूते पर नौकरी करने का मौका मिल गया है।

Pantnagar University students selected in Chegg India

बताया जा रहा है कि सेवायोजन परामर्श निदेशालय द्वारा इन विद्यार्थियों का चेग इण्डिया कम्पनी में चयन किया गया। बच्चे अपने घर पर रहकर ही पार्ट टाइम या फुल टाइम काम करके चेग इण्डिया कम्पनी द्वारा ऑनलाइन इनकम कर सकते है। बच्चे हर महीने 40 से 80 हज़ार कमा सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय के सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय में साक्षात्कार के आधार पर 10 विद्यार्थियों का चयन चेग इण्डिया कम्पनी में हुआ है।

Pantnagar Student Placement Chegg India

यह कम्पनी छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा देती है और छात्र इस प्लेटफार्म के जरियें कुछ प्रश्नों को पोस्ट करतें है तथा कम्पनी उन सभी प्रश्नों को अपने एक्सपर्ट को भेजती है और वो इन सभी प्रश्नों के उत्तर देते हैं। इस कार्य को बच्चे अपने घर पर रहकर पार्ट टाइम या फुल टाइम काम करके चेग इण्डिया कम्पनी से ऑनलाइन इनकम कमा सकते हैं। चयनित विद्यार्थी को प्रशिक्षण के बाद 40,000 से रू. 80,000 प्रतिमाह इनकम मिलेगी।पंतनगर विश्विद्यालय की मीनल जोशी, ललित मोर्या, सचिन कुमार सिंह, विनिता सिराला, रितिक गोयल, श्रेया जुयाल, दिपेश भट्ट, तन्नु अग्रवाल, आयुष देवरानी तथा पारस कोली का चयन किया गया है।