Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
हल्द्वानी: प्रदेश में हवाई सेवाओं का नया अध्याय शुरू होने वाला है। उत्तराखंड के सीमांत शहर धारचूला के लिए जल्द ही हवाई सेवा शुरू होने वाली है।
हल्द्वानी से धारचूला के लिए हवाई सेवा शुरू की जाएगी। हेरिटेज एविएशन कंपनी को इस रूट पर हेली सेवा शुरू करने की जिम्मेदारी दी गई है। कंपनी हेलीपैड का विजट कर चुकी है। इस महीने के आखिर तक धारचूला हेली सेवा से जुड़ जाएगा। इससे लोगों का सफर आसान होगा, जो सफर घंटों में तय होता है, वो मिनटों में तय हो सकेगा। हेलीकॉप्टर हल्द्वानी के गौलापार हेलीपैड से एक दिन में दो चक्कर लगाएगा। रात को हेलीकॉप्टर गौलापार स्थिति हैलीपेड पर ही पार्क रहेगा। इसके लिए अलग हेलीपैड बना दिया गया है। हेलीकॉप्टर का किराया न्यूनतम रखा जाएगा, ताकि आम आदमी भी सफर कर सके। हल्द्वानी में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आने वाले लोगों को भी हेली सेवा शुरू होने से काफी सहूलियत मिलेगी।
हल्द्वानी से धारचूला की दूरी सड़क मार्ग से 335.5 किलोमीटर है। बस से धारचूला पहुंचने में 15 घंटे लग जाते हैं। पहाड़ी इलाकों में सड़कों की हालत आपको पता ही है, जाम लगा तो समयावधि और बढ़ जाती है। अब राज्य सरकार इस रूट पर हेली सेवा शुरू करने जा रही है। इससे 15 घंटे का सफर 40 मिनट में तय किया जा सकेगा। हेली सेवा शुरू होने से धारचूला से सटे मुनस्यारी, पिथौरागढ़ और सीमा पार नेपाल तक जाने वाले लोगों को फायदा होगा। इसके अलावा हफ्ते में एक दिन हल्द्वानी से अल्मोड़ा के लिए भी हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ उठाया जा सकता है। देहरादून से हल्द्वानी, हल्द्वानी से पंतनगर तथा पंतनगर से पिथौरागढ़ तक जाने वाला हेलीकॉप्टर हफ्ते में एक दिन अल्मोड़ा भी जाने लगा है। जो यात्री हेली सेवा से अल्मोड़ा पहुंचाना चाहते हों, वह शुक्रवार को हल्द्वानी से सीधे अल्मोड़ा जा सकते हैं।