उत्तराखंड: ‘जय श्री राम बोलकर रेप करते हैं भगवा आतंकवादी’, स्मृति नेगी के वीडियो पर मचा बवाल

smriti negi video on bhagwa aatankwad लड़की ने अपने व्लॉग में कहा कि हिंदू धर्मावलंबी भगवा आतंकवादी हैं। राम का नाम लेकर बलात्कार, हत्या और गंदे काम करते हैं।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
uttarakhand smriti negi video bhagwa aatankwad: uttarakhand smriti negi video on bhagwa aatankwad
Image: uttarakhand smriti negi video on bhagwa aatankwad

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल में एक युवती सोशल मीडिया हिंदू धर्मावलंबियों को अनर्गल बातें कहने लगीं।

smriti negi video on bhagwa aatankwad

लड़की ने अपने वीडियो में कहने लगी की हिंदू धर्म के नाम पर भगवा आतंकवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। स्मृति नेगी नाम की इस लड़की का कहना है कि ऐसे लोग जय श्री राम बोलकर बलात्कार, हत्या और गंदे काम करते हैं। वीडियो सामने आने के बाद बवाल भी शुरू हो गया है। वीडियो बनाने वाली युवती के खिलाफ हिंदूवादी विचारधारा के लोगों ने मल्लीताल कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली पहुंचे युवकों ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि 15 फरवरी को स्मृति नेगी के नाम से टि्वटर में पोस्ट किए गए एक व्लॉग में हिंदू धर्मावलंबियों के लिए अपशब्द कहे गए। आगे देखिए वीडियो

uttarakhand smriti negi video

स्मृति नेगी नाम की युवती ने वीडियो फ्लैट्स मैदान में खड़े होकर बनाया है। जिसमें वो कहती दिखी कि भगवान राम ने अपनी माता के आदेशों का पालन करते हुए तख्त भाई को सौंप दिया। इसके बाद युवती ने कहा कि जय श्रीराम के नारे लगाने वाले नाटक करते हैं और जय श्री राम का उद्घोष करते हुए खून, बलात्कार और सभी गलत काम करते हैं। स्मृति ने हिंदू धर्मावलंबियों को भगवा आतंकवादी तक कह दिया। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग गुस्से में हैं। हिंदूवादी संगठन के विवेक वर्मा ने मामले को लेकर मल्लीताल कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने युवती के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि युवती के वीडियो से सभी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। ऐसे लोग धार्मिक भावनाओं को भड़का कर माहौल खराब करना चाहते हैं। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है। देखिए वीडियो

  • Youtube सब्सक्राइब करें: