Udham Singh Nagar Bannakheda Urmila Death पति बेसहारा कुत्ते के बच्चे को घर ले आया था, ये बात पत्नी को ठीक नहीं लगी। इतनी सी बात पर पत्नी ने फांसी लगा ली।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Udham singh nagar husband bring puppy to home wife suicide
उधमसिंह नगर: आज के वक्त में छोटी-छोटी बातों पर रिश्ते टूटते देर नहीं लगती। अब उत्तराखंड के बाजपुर में ही देख लें, यहां पति-पत्नी के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था।
Udham Singh Nagar Bannakheda Urmila Death
दोनों बड़े प्रेम से साथ रह रहे थे, लेकिन बीते दिन पति कुत्ते के बेसहारा बच्चे को घर ले आया, ये बात पत्नी को ठीक नहीं लगी। इतनी सी बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया और इस कदर हुआ कि नाराज पत्नी ने फांसी लगा ली। अब मृतक के भाई ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। घटना बन्नाखेड़ा के अंतर्गत आने वाले बल्ली क्षेत्र की है। यहां सूरज सैनी अपनी पत्नी उर्मिला संग रहता था। आगे पढ़िए
Bannakheda Urmila Death case
बुधवार को सूरज एक बेसहारा कुत्ते के बच्चे को घर पर ले आया था। इसी बात पर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद नाराज 21 वर्षीय उर्मिला ने घर में फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर दहेज हत्या समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उर्मिला और सूरज की शादी सवा साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बुलेट बाइक की मांग कर रहे थे, उर्मिला को प्रताड़ित भी करते थे। वहीं पुलिस ने कहा कि जांच-पड़ताल में पता चला है कुत्ते के बच्चे को लेकर दंपती में कहासुनी हो गई थी। मामले की जांच की जा रही है।