Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: नानकमत्ता क्षेत्र में छह पैर वाला एक बछड़ा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां जंगल में गाय ने एक विचित्र बछड़े को जन्म दिया।
जो कि कई शारीरिक विषमताओं के चलते लोगों को हैरान किए हुए है। बछड़े के चार की जगह छह पैर हैं। इतना ही नहीं उसकी दो पूंछ के अलावा दो मूत्राशय भी हैं। हैरानी वाली बात ये है कि इतनी सारी शारीरिक विषमताएं होने के बावजूद बछड़ा स्वस्थ है। बछड़े को देखने के लिए आसपास के कई गांवों के लोग मौके पर पहुंच रहे हैं। घटना हंसपुर खत्ता क्षेत्र की है। जहां 15 फरवरी को गुर्जर गुलाम नवी की गाय ने एक बछड़े को जन्म दिया। जो कि जन्म से ही विचित्र है। छह पैर वाले बछड़े के पैदा होने की सूचना इलाके में फैली तो आसपास के लोग गुर्जर के घर पहुंचने लगे। आगे पढ़िए
रनसाली जंगल के बीट वाचर बग्गा सिंह ने भी गुर्जर के घर पहुंचकर गाय के बछड़े की जानकारी ली। पशुपालक गुर्जर ने बताया कि गाय के जन्मे बच्चे को देखकर वह भी हैरान है। बता दें कि खत्तों के जंगल में सैकड़ों गुर्जर रहते हैं, जो कि पशुपालन के काम से जुड़े हैं। गुलाम नवी भी इनमें से एक हैं। उन्होंने बताया कि वो गाय-भैंस पालकर और दूध बेच कर अपने परिवार की गुजर-बसर करते हैं। जब से उनके घर में विचित्र बछड़ा पैदा हुआ है, वो इलाके में चर्चा का विषय बने हुए हैं। लोग उनके घर पहुंचकर बछड़े के बारे में जानकारी ले रहे हैं। हालांकि अभी वन विभाग के किसी अधिकारी ने विचित्र बछड़े की जांच नहीं की है। लेकिन बताया जा रहा कि बछड़ा पूरी तरह स्वस्थ है।