Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
नैनीताल: ये बात तो आप जानते ही होंगे कि सोशल मीडिया की दुनिया में आजकल धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बागेश्वर धाम सरकार खूब वायरल हो रहे हैं।
उनके कई वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं और लोग अपनी अपनी राय उनके बारे में रखते हैं। अब बागेश्वर धाम सरकार का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कोई उनसे उत्तराखंड के नैनीताल जिले के बाबा नीम करौली के बारे में पूछ रहे हैं। इसके जवाब में बागेश्वर धाम सरकार कहते हैं कि - बाबा नीम करौली गगन हैं, मैं मगन हूं। बाबा नीम करौली आकाश हैं और मैं धरती के नीचे गढ़ा हुआ हूं। बागेश्वर धाम सरकार उर्फ धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आगे कहा कि बाबा नीम करोली जी गृहस्थ जीवन को त्याग कर वैराग्य की ओर गए थे। वह हनुमान जी के इतने बड़े भक्त थे कि उनके अंदर कभी-कभी हनुमान जी के अंश भी दिखाई देते थे। ये वीडियो सोौशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप भी देखिए