उत्तराखंड: परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत, बुझ गया घर का इकलौता चिराग

Udham Singh Nagar Student Vishal Rana Death छात्र के पिता की काफी समय पहले मौत हो गई थी। तब से मां अपने बेटा का चेहरा देखकर ही जिंदा थी, बीते दिन वो सहारा भी छिन गया।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
kuankhera vishal rana bike hadsa: Udham Singh Nagar Kuakheda Student Vishal Rana Death
Image: Udham Singh Nagar Kuakheda Student Vishal Rana Death

उधमसिंह नगर: प्रदेश की सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ रहे वाहन मासूमों के लिए काल साबित हो रहे हैं। सड़क हादसों को रोकने के लिए तमाम अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन इनका असर दिख नहीं रहा।

Udham Singh Nagar Student Vishal Rana Death

सड़क हादसे का ताजा मामला ऊधमसिंहनगर जिले से सामने आया है। जहां बेकाबू पिकअप वाहन ने बाइक सवार इंटर के छात्र को टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त छात्र इंटर की प्री बोर्ड परीक्षा देकर वापस लौट रहा था। मरने वाला छात्र अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता की काफी समय पहले मौत हो गई थी। तब से मां अपने बेटे का चेहरा देखकर ही जिंदा थी, लेकिन बीते दिन वो सहारा भी नहीं रहा। पहले पति और अब इकलौते बेटे को खोने वाली मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मरने वाले छात्र की पहचान विशाल राणा पुत्र स्वर्गीय उमेश सिंह के रूप में हुई।

विशाल का परिवार कुआंखेड़ा में रहता है। 18 वर्षीय विशाल राजकीय इंटर कॉलेज सैंजना में 12वीं कक्षा का छात्र था। बीते दिन वो प्री बोर्ड की परीक्षा देकर बाइक में सवार होकर घर की ओर लौट रहा था। विशाल जैसे ही सैजना भुड़िया चौराहे पर पहुंचा तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जबरदस्त भिड़ंत के बाद बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में विशाल की मौके पर ही मौत हो गई। विशाल के परिवार को हादसे की खबर मिली तो वहां कोहराम मच गया। मां सीमा देवी बेहोश हो गईं। विशाल की दो बहनें आसमा और आंचल का भी रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। पिता की मौत के बाद विशाल ही परिवार का सहारा था। बहरहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।