उत्तराखंड पुलिस के दो जांबाजों को मिला प्रधानमंत्री जीवन रक्षा पदक, जानिए इनके साहस की कहानी

Uttarakhand Police jawan Awarded PM Life Defense Medal उत्तराखंड के दो सिपाहियों को मिला प्रधानमंत्री जीवन रक्षा पदक, आग के बीच जाकर जान पर खेलकर बचाई थी छह लोगों की जान
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
pradhanmantri medal uttarakhand police jawan: Uttarakhand Police jawan Awarded Prime Minister Life Defense Medal
Image: Uttarakhand Police jawan Awarded Prime Minister Life Defense Medal

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस के दो सिपाहियों ने देवभूमि का नाम ऊंचा किया है और उनको प्रधानमंत्री रक्षा पुलिस पदक से नवाजा गया।

Uttarakhand Police jawan Awarded PM Life Defense Medal

उत्तराखंड पुलिस के सिपाही फैजान अली और राजेश कुंवर को प्रधानमंत्री रक्षा पुलिस पदक से नवाजा गया है। बता दें कि दोनों सिपाहियों ने वर्ष 2019 में रायपुर स्थित एक घर में पार्क कार में आग लगने से फंसे परिवार के छह लोगों को बचाया था। पदक विजेता दोनों सिपाहियों ने मंगलवार को डीजीपी अशोक कुमार से भेंट की। डीजीपी ने उन्हें बधाई दी। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि 13 से 17 फरवरी तक मध्यप्रदेश के भोपाल में ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान दोनों सिपाहियों को पदक मिलने की घोषणा की गई थी।

05 जुलाई 2019 की रात देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के दशमेश विहार कॉलोनी में विक्रांत के घर पर कार में जबरदस्त आग लगी थी। सूचना पर ड्यूटी में नियुक्त कांस्टेबल फैजान अली और कांस्टेबल राजेश कुंवर तत्काल वहां पहुंचे। लपटें इतनी तेज थीं कि घर के अंदर और बाहर धुएं से कुछ नजर नहीं आ रहा था। लपटों ने पास ही खड़ी स्कूटी को भी चपेट में ले लिया। इससे घर के अंदर धुंआ भर गया। अंदर विक्रांत कुमार उनकी पत्नी, दो बच्चे और बुजुर्ग माता-पिता फंसे थे। कांस्टेबल फैजान और राजेश ने अपनी जान की परवाह किए बिना मुंह पर गीला कपड़ा बांधा और किसी तरह घर में फंसे लोगों के पास पहुंच गए जहां उन्होंने सभी लोगों को सीढ़ी की मदद से नीचे उतारना शुरू किया। दोनों कांस्टेबलों की सूझबूझ से छह लोगों की जिंदगी बच गई और उनकी बहादुरी के लिए उनको प्रधानमंत्री जीवन रक्षा पदक से नवाजा गया।